लाइव न्यूज़ :

हमें पूरा हक है और हम काम शुरू करने जा रहे हैं: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने मेकेदातु परियोजना पर कहा

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:26 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को एक बार फिर कहा कि कावेरी नदी पर मेकेदातु परियोजना को लागू करने का राज्य को पूरा हक है और पड़ोसी तमिलनाडु की आपत्ति के बावजूद हम काम शुरू करेंगे क्योंकि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने लंबित परियोजना के संदर्भ में राज्य के साथ “न्याय” का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ चर्चा की और राज्य में मेकदातु व अन्य सिंचाई परियोजनाओं को लागू करने के लिये केंद्र से मंजूरी मांगी।

मेकेदातु परियोजना को लेकर तमिलनाडु की आपत्ति से जुड़े एक सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा, “मैं तमिलनाडु या किसी और राज्य के बारे में चर्चा नहीं करना चाहता। हमें पूरा हक है और हम काम शुरू करने जा रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेकेदातु समेत राज्य में सिंचाई परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में हम सभी परियोजनाओं को पूरा करने जा रहे हैं और वह (केंद्रीय मंत्री) केंद्र से हर तरह से मदद देंगे…,उन्होंने हमें परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिये केंद्र से मंजूरी प्रदान करने के संदर्भ में सभी मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया है।”

कृष्णा न्यायाधिकरण फैसले की गजट अधिसूचना, मेकेदातु परियोजना को पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी, ऊपरी कृष्णा परियोजना, कलासा-बंडूरी नाला परियोजना, येत्तिनाहोल परियोजना के कार्यान्वयन समेत अन्य परियजोनाओं को लेकर चर्चा हुई।

शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ बैठक में कर्नाटक से जुड़ी सभी सिंचाई परियोजनाओं पर चर्चा हुई और ‘जल जीवन मिशन’ में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा, “मैंने कर्नाटक राज्य और मुख्यमंत्री को मेकेदातु समेत सभी लंबित परियोजनाओं को देखने का आश्वासन दिया है। मैंने आश्वासन दिया है कि मैं कर्नाटक से संबंधित मुद्दों को गहनता से देखूंगा। इस सभी चीजों के अध्ययन के बाद हम दिल्ली में एक बैठक आयोजित करेंगे। मैंने आश्वासन दिया कि कर्नाटक के साथ्य न्याय किया जाएगा।”

राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को मेकेदातु परियोजना को लेकर स्थिति की जानकारी दी और उनसे मंजूरी का अनुरोध किया जो केंद्र सरकार के पास लंबित है।

उन्होंने कहा, “विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दी गई है और इसे कावेरी निगरानी समिति को संदर्भित किया गया है, केंद्रीय मंत्री को पूरी मामले की जानकारी है और उन्होंने इस मामले को देखने व कर्नाटक के साथ न्याय का भरोसा दिया है।”

कर्नाटक की तरफ से यह बयान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कर्नाटक द्वारा मेकेदातु में बांध बनाए जाने के प्रयास की आलोचना करते हुए केंद्रीय सरकार से इस प्रस्ताव को मंजूरी न देने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!