लाइव न्यूज़ :

ईडी की पूछताछ के बाद गरजे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-हम तीर-धनुष वाले हैं, डरते नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2022 17:56 IST

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें इस तरह से बुलाया गया, मानो वे चोर-उचक्के हों। उन्होंने भाजपा और केंद्र पर हमला बोलना जारी रखते हुए कहा कि जिस तरह से अंग्रेजों को हमने देश से भगाया, उसी तरह हम इन्हें भी झारखंड से खदेड़ देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें इस तरह से बुलाया गया, मानो वे चोर-उचक्के हों उन्होंने कहा कि ईडी हमारे साथ ऐसा व्यवहार कर रही है, जैसा व्यवहार अपराधियों के साथ किया जाता है।झारखंड सीएम ने कहा- पूरे देश मे सिर्फ गैर भाजपा राज्यो में ही जांच एजेंसियां भेजी जाती है

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एक हजार करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में कल यानी गुरुवार को करीब 10 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। इस सब के बीच ईडी की अगली कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर विपक्ष पर हमला बोला। 

कांके रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस तरह से बुलाया गया, मानो वे चोर-उचक्के हों। उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोलना जारी रखते हुए कहा कि जिस तरह से अंग्रेजों को हमने देश से भगाया, उसी तरह हम इन्हें भी झारखंड से खदेड़ देंगे।

अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कहा कि एक- एक आदमी घर से निकले। साजिश का पर्दाफाश करे। झारखंड के लोग झुकना नहीं जानते। कोई हमें गोली- बंदूक से नहीं डरा सकता। उन्होंने कहा कि ईडी हमारे साथ ऐसा व्यवहार कर रही है, जैसा व्यवहार अपराधियों के साथ किया जाता है। 

हेमंत सोरेन ने पूछा कि क्या आज तक कोई राजनेता देश छोड़कर भागा है? उन्होंने कहा कि हमने तीर-कमान से अंग्रेजों को इस देश से भगा दिया था। अंग्रेजों की गोली-बंदूक के आगे हम नहीं झुके। ये तो फिर भी भाजपा है। इन्हें भी हम आदिवासी इस राज्य से हटायेंगे। उन्हें खदेड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि पूरे देश मे सिर्फ गैर भाजपा राज्यो में ही जांच एजेंसियां भेजी जाती है। धैर्य से इनके षडयंत्र का पर्दाफाश करना है। जब-जब झामुमो पर मुसीबत आई है, हम मजबूत हुए है। संघर्ष हमरा इतिहास है। गुरुजी को भी जेल भेजा गया था। लेकिन कोई दाग उनपर नहीं लगा। वो बेदाग साबित हुए 

उन्होंने कहा कि अब मूलवासी आदिवासियों का राज होगा। हम वीरों के वंशज है। झारखंड के हर प्रमंडल में अमर शहीद है। 20 साल हम बेवकूफ बने। अब इनलोगो को बोका बनाने का समय आ गया। हमारी एकजुटता ही राज्य को बचा सकता है। इन लोगों ने सबको ठगा है। जनता को कर्मचारिंयों को सबका हक मारा है। हमे डराने की कोशिश हुई। 

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा कि जब से हम (झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन) सत्ता में आये हैं, तब से ही विपक्ष और केंद्र के पेट में दर्द हो रहा है। इसलिए वह हमें बार-बार हटाने की कोशिश कर रही है। लगातार हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है। 

उन्होंने कहा कि हम आदिवासी-मूलवासी हैं। इनसे डरने वाले नहीं हैं। डटकर मुकाबला करेंगे। हमारे पास समर्थन है। कितना भी ईडी-ईडी कर ले। हमारे पास जनता का समर्थन है। हमारे पास संख्या बल है, हम इनके आगे सरेंडर नहीं करेंगे। देश का हाल किसी से छिपा नहीं है। षडयंत्र के तहत झारखंड को इन्होंने पिछड़ा बनाया। हमारी नीति ऐसी है की झारखंड दस साल में गुजरात को टक्कर देगा। हमे पता है क्या करना है। भाजपा वाले एसी में बैठ हमे लूटते है।  

टॅग्स :हेमंत सोरेनप्रवर्तन निदेशालयझारखंडBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल