लाइव न्यूज़ :

‘हम अपराधी नहीं हैं’-फारूक अब्दुल्ला, अपने आवास को ‘उप जेल’ बताया, लिखा पत्र

By भाषा | Updated: December 6, 2019 18:48 IST

अब्दुल्ला ने निजी लेटरहेड पर अपने आवास को ‘‘उप जेल’’ बताया है। अब्दुल्ला पांच अगस्त के बाद से नजरबंद हैं और बाद में 17 सितंबर को उनपर सख्त लोक सुरक्षा कानून (पीएसए) लगाया गया। फिलहाल, वह गुपकर के अपने आवास पर हैं जिसे उप जेल घोषित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद अब्दुल्ला समेत कई अन्य नेताओं को नजरबंद रखा गया है। केरल से लोकसभा सांसद थरूर ने 21 अक्टूबर को अब्दुल्ला को एक पत्र लिखा था, जो दो दिसंबर को उन्हें मिला।

लोकसभा सदस्य और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को एक पत्र में कहा कि ‘‘हम अपराधी नहीं हैं।’

अब्दुल्ला ने निजी लेटरहेड पर अपने आवास को ‘‘उप जेल’’ बताया है। अब्दुल्ला पांच अगस्त के बाद से नजरबंद हैं और बाद में 17 सितंबर को उनपर सख्त लोक सुरक्षा कानून (पीएसए) लगाया गया। फिलहाल, वह गुपकर के अपने आवास पर हैं जिसे उप जेल घोषित किया गया है।

जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद अब्दुल्ला समेत कई अन्य नेताओं को नजरबंद रखा गया है। केरल से लोकसभा सांसद थरूर ने 21 अक्टूबर को अब्दुल्ला को एक पत्र लिखा था, जो दो दिसंबर को उन्हें मिला।

पत्र में क्या लिखा गया था इसकी जानकारी नहीं है। पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अब्दुल्ला ने एक पैराग्राफ के अपने जवाब में थरूर के पत्र के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर का पत्र उन्हें उप जेल में उनके लिए तैनात मजिस्ट्रेट ने 2 दिसंबर को थमाया।

थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर अब्दुल्ला के जवाब को साझा किया है, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे मेरा डाक मुझे समय पर नहीं दे पाए। मैं जानता हूं कि संसद के वरिष्ठ सदस्य और राजनीतिक दल के नेता से इस तरह का व्यवहार नहीं होता है । हम अपराधी नहीं हैं। ’’

अपने ट्वीट में थरूर ने कहा कि सांसद को सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति देनी चाहिए क्योंकि यह संसदीय विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा, ‘‘वरना, गिरफ्तारी को विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है । संसद में भागीदारी लोकतंत्र और संप्रभुता के लिए आवश्यक है।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०फारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसशशि थरूरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल