लाइव न्यूज़ :

हमने मनमोहन और आडवाणी जी को स्वीकार किया, 1947 में जितने भी शरणार्थी आए, सभी हमारे, नागरिकता संशोधन विधेयक पर शाह ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2019 19:51 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज जो हम बिल लाए हैं, उसका कुछ दलों ने विरोध किया है। लेकिन 1947 में जितने भी शरणार्थी आए थे, हमने उन सबको स्वीकार किया। मनमोहन सिंह जी और आडवाणी जी भी इनमें शामिल हैं। इन लोगों ने इस देश की विकास यात्रा में अपना योगदान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि घुसपैठियों -शरणार्थियों में अंतर करना होगा।भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस के लोगों के साथ दिक्कत है कि उन्होंने जो चश्मा लगा रखा है।

भाजपा ने सोमवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को संविधान सम्मत बताते हुए कहा कि देश के विभाजन के बाद से पिछले 70 वर्षों से न्याय की आस लगाये प्रताड़ित लोगों को यह विधेयक शांति पहुंचाने वाला कदम है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारी संविधान सभा ने जो पंथ निरपेक्ष राज्य अपनाया, उसका हम सम्मान करते हैं। धर्म के आधार पर किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। लेकिन किसी भी देश की सरकार का ये कर्तव्य है कि अपनी सीमाओं की रक्षा करे, शरणार्थियों और घुसपैठियों की पहचान करे।

शाह ने कहा कि आज जो हम बिल लाए हैं, उसका कुछ दलों ने विरोध किया है। लेकिन 1947 में जितने भी शरणार्थी आए थे, हमने उन सबको स्वीकार किया। मनमोहन सिंह जी और आडवाणी जी भी इनमें शामिल हैं। इन लोगों ने इस देश की विकास यात्रा में अपना योगदान दिया है।

लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए भाजपा के राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि घुसपैठियों -शरणार्थियों में अंतर करना होगा जो विपक्ष के लोग जानबूझ कर नहीं स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू एवं मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने इन दो नेताओं की बातों पर विचार करना चाहिए जिन्होंने पीड़ा झेलने वाले पड़ोस के अल्पसंख्यकों को लेकर चिंता जाहिर की थी।

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस के लोगों के साथ दिक्कत है कि उन्होंने जो चश्मा लगा रखा है, उसमें दोष है और वही दोष उन्हें साफ साफ दिख रही चीजों को भी नहीं देखने दे रहा है। अग्रवाल ने कहा कि आजादी के बाद से जो लोग 70..75 वर्षों से प्रताड़ना का सामना कर रहे थे, पाकिस्तान, अफगानिस्तान जैसे देशों से आए ऐसे लोगों के मन को यह शांति पहुंचाने वाला है।

उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के बाद लाखों की संख्या में लोग विस्थापित हुए और बड़ी संख्या में लोग मारे गए । उन्होंने कहा कि नेहरू लियायक समझौते के तहत दोनों देशों में रहने वाले अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने की बात कही गई थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोगों का धार्मिक आधार पर उत्पीड़न किया गया और वहां की सरकार ने संरक्षण नहीं दिया । भाजपा सांसद ने कहा कि ऐसे पीड़ित लोगों के प्रति सरकार की जिम्मेदारी को समझते हुए यह पहल की गई है जिसके तहत अब वे नागरिकता के पात्र होंगे।

उन्होंने कहा कि अब देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यकों को पहला हक का समय बीत गया है और अब ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ का दौर है। 

टॅग्स :नागरिकता (संशोधन) विधेयकअमित शाहमनमोहन सिंहएल के अडवाणीकांग्रेसमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन