मानसून: दिल्ली में उमस भरी सुबह, आज हो सकती है बारिश

By भाषा | Published: August 11, 2018 12:54 PM2018-08-11T12:54:03+5:302018-08-11T12:54:33+5:30

सफदरजंग वेधशाला में रात भर 45.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम वेधशाला में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी। लोधी रोड, रिज और आया नगर क्षेत्रों में क्रमश: 38 मिमी, 2.6 मिमी और 1.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

wather update: today rain in delhi | मानसून: दिल्ली में उमस भरी सुबह, आज हो सकती है बारिश

मानसून: दिल्ली में उमस भरी सुबह, आज हो सकती है बारिश

नई दिल्ली, 11 अगस्त: राष्ट्रीय राजधानी में सुबह उमस भरी रही वहीं शाम तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। हवा में आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा।

सफदरजंग वेधशाला में रात भर 45.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम वेधशाला में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी। लोधी रोड, रिज और आया नगर क्षेत्रों में क्रमश: 38 मिमी, 2.6 मिमी और 1.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और शाम तक हल्की बारिश हो सकती है।

इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं कल, अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक था, और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हाल ही में केरल के आधे से ज्यादा हिस्से में भीषण बाढ़ के कारण बांध, जलाशय और नदियां लबालब भरी हुई हैं। कई जगहों पर राजमार्ग ध्वस्त हो गए हैं। अनेक घर पानी में बह गए हैं। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण हजारों लोग लोग बेघर हो गए हैं और कम से कम 29 लोगों की मौत हुई है। 

इसी बीच केरल के चेरुथोनी नदी के ब्रिज पर घटी घटना का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। चेरुथोनी नदी पर स्थित एक ब्रिज को नदी अपनी आगोश में लेने वाली थी। तभी पुल से कुछ लोग गुजर रहे थे। वे भागने लगे। लेकिन उसी पर एक बच्चा जा रहा था। वह नहीं समझ पा रहा था कि क्या करे। तभी राहत-बचावकर्मी की नजर उसपर पड़ी।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: wather update: today rain in delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे