भारी वर्षा के चलते गोदावरी नदी में खतरे के निशान पर पहुंचा जलस्तर : अशोक चव्हाण

By भाषा | Published: September 9, 2021 03:38 PM2021-09-09T15:38:33+5:302021-09-09T15:38:33+5:30

Water level in Godavari river reached danger mark due to heavy rains: Ashok Chavan | भारी वर्षा के चलते गोदावरी नदी में खतरे के निशान पर पहुंचा जलस्तर : अशोक चव्हाण

भारी वर्षा के चलते गोदावरी नदी में खतरे के निशान पर पहुंचा जलस्तर : अशोक चव्हाण

नांदेड़ (महाराष्ट्र) , नौ सितंबर महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने बृहस्पतिवार को कहा कि मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते गोदावरी नदी में जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है और करीब 15 साल बाद ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।

जिले के पालक मंत्री चव्हाण ने इस क्षेत्र में भारी वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के बाद संवाददातओं से कहा, ‘‘ गोदावरी नदी में जलस्तर ‘अलर्ट’ स्तर पर पहुंच गया है और करीब 15 साल बाद ऐसी स्थिति नजर आई है। इन वर्षों के दौरान नदी के पास कई भवन बन गए और मैंने यह भी देखा है कि कुछ ढांचे तो नांदेड़ शहर के नालों में बना दिए गए हैं।’’

मंत्री ने स्थानीय प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और वह गोदावरी नदी में उफान की स्थिति को देखने भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान पानी में डूब गए हैं, उन्हें सहायता दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि जिले में कृषि एवं बुनियादी ढांचों को पहुंची क्षति का भी उन्होंने जायजा लिया है।

अधिकारियों के अनुसार नांदेड़ में इस मानसून में अब तक 962.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है जो औसत वार्षिक बारिश का 118 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Water level in Godavari river reached danger mark due to heavy rains: Ashok Chavan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे