दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा ने आंसुओं के बीच ली शपथ?, महाराष्ट्र सीएम फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रहे उपस्थित, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 31, 2026 17:30 IST2026-01-31T17:25:52+5:302026-01-31T17:30:30+5:30

एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने के लिए लोक भवन पहुंचीं।

watch Sunetra Pawar leader NCP legislative party wife late Deputy CM Ajit Pawar takes oath Deputy CM of Maharashtra Lok Bhavan Mumbai, CM Devendra Fadnavis video | दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा ने आंसुओं के बीच ली शपथ?, महाराष्ट्र सीएम फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रहे उपस्थित, वीडियो

photo-ani

Highlightsअजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे लोक भवन से बाहर निकले।महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शपथ दिलाई।

मुंबईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार (62) ने महाराष्ट्र की पहली उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने लोक भवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य नेता उपस्थित थे। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, नव नियुक्त उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद लोक भवन से रवाना हो गए।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत अध्यक्ष अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार (62) ने शनिवार को मुंबई में एक समारोह में महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में एक विमान हादसे में मौत हो गई थी।

उनके निधन के बाद सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सरकार की प्रमुख घटक राकांपा ने सुनेत्रा पवार को अपने विधायक दल का नया नेता चुना। राकांपा ने इस संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस पत्र को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को भेज दिया था।

इससे पहले महाराष्ट्र में महायुति सरकार में शामिल दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शनिवार को दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को विधायक दल की नेता चुने जाने की जानकारी देते हुए एक पत्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा। सुनेत्रा पवार राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लीं। हाल ही में विमान दुर्घटना में मौत हो गई है।

प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल समेत राकांपा के वरिष्ठ नेताओं ने दक्षिण मुंबई में स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात कर उन्हें यह पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री फडणवीस इस पत्र को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को भेजेंगे। सुनेत्रा पवार को शनिवार दोपहर मुंबई में हुई बैठक के दौरान राकांपा विधायक दल की नेता चुना गया। 

Web Title: watch Sunetra Pawar leader NCP legislative party wife late Deputy CM Ajit Pawar takes oath Deputy CM of Maharashtra Lok Bhavan Mumbai, CM Devendra Fadnavis video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे