पीएम मोदी ने मुंबई मेट्रो ट्रेन में यात्रा की, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों से साथ बातचीत, देखें वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 19, 2023 09:07 PM2023-01-19T21:07:21+5:302023-01-19T21:08:58+5:30
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की नई सेवाओं का उद्घाटन करने के बाद बृहस्पतिवार शाम मुंबई में मेट्रो ट्रेन में यात्रा की।
मुंबईः महाराष्ट्र के मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई मेट्रो की 2 नई लाइनों के उद्घाटन के बाद मेट्रो में सफर किया। सफर के दौरान पीएम मोदी ने युवाओं के साथ बातचीत की। उन्होंने गुंदावली और मोगरा स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रेन में यात्रा की और युवाओं, महिलाओं और मेट्रो रेल कर्मचारियों के एक समूह के साथ बातचीत की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi avails Mumbai metro and interacts with the youth onboard. Earlier this evening, he inaugurated two lines of the Mumbai metro.
— ANI (@ANI) January 19, 2023
(Video Source: DD News) pic.twitter.com/6IXCOeivXx
ये दो स्टेशन मेट्रो लाइन 7 फेज 2 का हिस्सा हैं, जिसका उद्घाटन उनके द्वारा किया गया था। यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस प्रधानमंत्री के साथ थे। मोदी ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एमएमआरडीए मैदान में आयोजित एक समारोह में लगभग 12,600 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2ए और 7 का उद्घाटन किया।
PM Modi inaugurates two lines of Mumbai metro, other development projects
— ANI Digital (@ani_digital) January 19, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/MIkpl7pqT2#PMModi#MumbaiMetro#Mumbaipic.twitter.com/igcTGHgXkD
प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी यातायात जाम
मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही पर लगाए गए प्रतिबंध और मार्गों के परिवर्तन के कारण बृहस्पतिवार को महानगर के कुछ हिस्सों में भारी यातायात जाम रहा। एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी उपनगरों में बीकेसी (बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स), सांताक्रूज, वकोला और अंधेरी इलाकों में भारी यातायात जाम देखा गया।
यातायात पुलिस ने वेस्टर्न एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न एक्सप्रेसवे और कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों के बीकेसी की यात्रा करने की उम्मीद है। बीकेसी प्रधानमंत्री की दिनभर की यात्रा के दौरान एक मुख्य कार्यक्रम स्थल है। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे समेत प्रमुख सड़कों पर दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे के बीच भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।