लाइव न्यूज़ :

Ayodhya's Hanuman Garhi temple: हनुमानगढ़ी-राम मंदिर और तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन?, नवरात्र से पहले अयोध्या में सीएम योगी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2025 12:36 IST

Ayodhya's Hanuman Garhi temple: राम मंदिर में पुजारियों ने योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देदेवों से लोक कल्याण की कामना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमानगढ़ी तथा राम मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।मेले की तैयारियों का जायजा लिया तथा देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

Ayodhya's Hanuman Garhi temple: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी और भगवान श्री राम लला का भव्य दर्शन और पूजन किया। इसके पहले वह बलरामपुर में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लिया तथा देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे और उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमानगढ़ी तथा राम मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने देवों से लोक कल्याण की कामना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की।

राम मंदिर में पुजारियों ने योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इसके पहले गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को बलरामपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः तुलसीपुर (बलरामपुर) में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किए। मुख्यमंत्री ने मां से सुखी उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास जी आदि मौजूद रहे।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं