Ayodhya's Hanuman Garhi temple: हनुमानगढ़ी-राम मंदिर और तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन?, नवरात्र से पहले अयोध्या में सीएम योगी, देखें वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2025 12:36 IST2025-03-21T12:35:36+5:302025-03-21T12:36:42+5:30
Ayodhya's Hanuman Garhi temple: राम मंदिर में पुजारियों ने योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया।

photo-ani
Ayodhya's Hanuman Garhi temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी और भगवान श्री राम लला का भव्य दर्शन और पूजन किया। इसके पहले वह बलरामपुर में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लिया तथा देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे और उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमानगढ़ी तथा राम मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने देवों से लोक कल्याण की कामना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath offers prayers at Ayodhya's Hanuman Garhi temple pic.twitter.com/i0X3zENjwC
— ANI (@ANI) March 21, 2025
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath offers prayers at Ayodhya's Ram Mandir pic.twitter.com/wWmz4p5eug— ANI (@ANI) March 21, 2025
श्री अयोध्या धाम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) के अंतर्गत अयोध्या मण्डल के उद्यमियों को ऋण वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में... https://t.co/O9wFX8KjtD— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 21, 2025
राम मंदिर में पुजारियों ने योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इसके पहले गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को बलरामपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया।
'साहित्य' समाज का दर्पण तो होता ही है, यह समाज के सृजन का आधार भी बनता है... pic.twitter.com/pKQlapMaUM
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 21, 2025
श्री राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी पड़ेगी तो कोई समस्या नहीं... pic.twitter.com/0mXq82MmFT— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 21, 2025
जिसने 'राम' पर लिखा, वह महान हुआ... pic.twitter.com/Y8fIVkri9K— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 21, 2025
योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः तुलसीपुर (बलरामपुर) में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किए। मुख्यमंत्री ने मां से सुखी उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास जी आदि मौजूद रहे।
श्री अयोध्या धाम भारत के सनातन धर्म की आधार भूमि है, सप्तपुरियों में प्रथम है…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 21, 2025
अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल के शुभारंभ अवसर पर आज यहां स्थित राज सदन पैलेस में आयोजित 'Timeless Ayodhya: Literature & Arts Festival' कार्यक्रम में सहभाग किया।
रामायण दुनिया का पहला महाकाव्य बना और… pic.twitter.com/ElVN7Q8Cn6
आज दुनिया में भारत के प्रति सम्मान का भाव है... pic.twitter.com/Q3Acxxkf16— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 21, 2025