लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में 100 किमी अंदर तक आतंकियों को मारा, अमित शाह ने कहा-जैश-ए-मोहम्मद-लश्कर-ए-तैयबा मुख्यालय को किया नष्ट, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 17, 2025 19:29 IST

आतंकवादियों को हमारी सेना का जवाब ऐसा था कि उसने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर तक के शिविरों को नष्ट कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों को प्रशिक्षित किया जाता था।दुनिया हैरान है और पाकिस्तान डरा हुआ है। आतंकी हमलों का ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है।

गांधीनगरः गुजरात के गांधीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वावोल में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन में भाग लिया। शाह ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमलों का ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि दुनिया हैरान है और पाकिस्तान डरा हुआ है। इस बार ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को नष्ट कर दिया गया...हमने 9 ऐसे स्थलों को नष्ट कर दिया जहां आतंकियों को प्रशिक्षित किया जाता था और उनके ठिकाने थे...आतंकवादियों को हमारी सेना का जवाब ऐसा था कि उसने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर तक के शिविरों को नष्ट कर दिया। लेकिन हमने उनके लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया... हमने उनकी हवाई हमले की क्षमता को नष्ट कर दिया।

अमित शाह ने कहा कि जब पाकिस्तान ने पूरी पश्चिमी सीमा पर हमला करने का दुस्साहस किया, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा एयर डिफेंस सिस्टम इतना परफेक्ट हो गया है कि कोई भी मिसाइल या ड्रोन भारत की जमीन तक नहीं पहुंच पाया। 100 से ज्यादा खूंखार आतंकियों को मारने के बाद भी पाकिस्तान सोच में पड़ा रहा और हमने उनके 15 एयरबेसों पर हमला किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर हमला करके आतंकवादियों को करारा जवाब दिया। जो लोग कई अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी गतिविधियों की योजना बना रहे थे, जो सियालकोट और अन्य आतंकवादी शिविरों में छिपे हुए थे। 'उन सबको हमारे बम के धमाकों की गूंज ने एक स्पष्ट संदेश भेजा है' - अगर भारत के लोगों के साथ कोई आतंकवादी गतिविधि होती है, तो जवाब दोगुनी ताकत से दिया जाएगा।

टॅग्स :Pakistan Armyपाकिस्ताननरेंद्र मोदीअमित शाहजम्मू कश्मीरगुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील