लाइव न्यूज़ :

पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त के खुलासे पर भाजपा का सवाल, क्या भगवा आतंकवाद साजिश कांग्रेस व ISI की संयुक्त योजना थी

By भाषा | Updated: February 18, 2020 23:06 IST

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया के दावे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस्लामिक आतंकवाद के इतिहास में पहली बार अपराधियों ने अपनी पहचान के बारे में लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने अपनी किताब में दावा किया है कि लश्कर-ए-तैयबा ने 26/11 के आतंकी हमले को हिंदू आतंकवाद के रूप में पेश करने की योजना बनाई थी। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया के संस्मरण 'लेट मी से इट नाउ' का  सोमवार को लोकार्पण हुआ।

भाजपा ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया की नयी किताब में किए गए दावे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि इससे सवाल पैदा होता है कि क्या ‘‘भगवा आतंकवाद की साजिश कांग्रेस और पाकिस्तानी आईएसआई की संयुक्त योजना थी।’’

मारिया ने अपनी किताब में दावा किया है कि लश्कर-ए-तैयबा ने 26/11 के आतंकी हमले को हिंदू आतंकवाद के रूप में पेश करने की योजना बनाई थी। मारिया के संस्मरण 'लेट मी से इट नाउ' का  सोमवार को लोकार्पण हुआ। मारिया ने 26/11 के आतंकी हमले की जांच की थी।

उन्होंने यह दावा भी किया कि पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल कसाब को बेंगलुरु के समीर चौधरी के रूप में मरना था। भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने मारिया के दावे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस्लामिक आतंकवाद के इतिहास में पहली बार अपराधियों ने अपनी पहचान के बारे में लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा, "यह गंभीर सवाल उठाता है, क्या भगवा आतंकवाद की साजिश कांग्रेस और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की संयुक्त योजना थी। लगभग उसी समय, संप्रग ने भगवा आतंकवाद की बात की और राहुल गांधी ने अमेरिकी राजनयिकों से कहा कि भारत में पैदा हुए समूह इस्लामिक आतंकी समूह की अपेक्षा बड़ा खतरा हैं।’’  उन्होंने कांग्रेस से जवाब मांगते हुए कहा कि पार्टी को इस पर सफाई देनी चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि क्या आईएसआई कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग का विस्तारित हिस्सा थी। 

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है