लाइव न्यूज़ :

VVIP हेलिकॉप्टर घोटाला: खेतान की याचिका पर हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब 

By भाषा | Updated: September 7, 2018 00:29 IST

न्यायमूर्ति एस मुरलीधर और न्यायमूर्ति विनोद गोयल की पीठ ने ईडी को नोटिस जारी कर इस मामले पर उसका रुख जानना चाहा है। इसके अलावा याचिका में खेतान के खिलाफ मनी लांड्रिंग की शिकायत के साथ तीसरे पूरक आरोपपत्र या अभियोजन शिकायत को खारिज किया जाए। 

Open in App

नई दिल्ली, 07 सितंबरः दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में अधिवक्ता गौतम खेतान की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है। खेतान ने अपनी याचिका में निचली अदालत के उन्हें वीवीआईपी हेलिकाप्टर घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में अभियुक्त के रूप में समन करने को चुनौती दी है। 

न्यायमूर्ति एस मुरलीधर और न्यायमूर्ति विनोद गोयल की पीठ ने ईडी को नोटिस जारी कर इस मामले पर उसका रुख जानना चाहा है। इसके अलावा याचिका में खेतान के खिलाफ मनी लांड्रिंग की शिकायत के साथ तीसरे पूरक आरोपपत्र या अभियोजन शिकायत को खारिज किया जाए। 

खेतान की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा और प्रमोद कुमार दुबे ने अदालत से यह भी घोषणा करने की अपील की कि मनी लांड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत अपराध संज्ञेय या गैर संज्ञेय है। संज्ञेय अपराध में किसी व्यक्ति को पुलिस बिना वॉरंट के गिरफ्तार कर सकती है। वहीं गैर-संज्ञेय अपराध में किसी की गिरफ्तारी के लिए वॉरंट की जरूरत होती है। 

खेतान के अलावा निचली अदालत ने 24 जुलाई को अगस्ता वेस्टलैंड और फिनमैकेनिका के पूर्व निदेशको ग्यूस्पी ओरसी तथा ब्रूनो स्पागनोलिनी, भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस पी त्यागी के अलावा 28 भारतीयों और विदेशियों तथा कंपनियों को भी समन किया था। 

विशेष अदालत ने यह आदेश आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए दिया था। अदालत ने कहा था कि आरोपी के खिलाफ कथित रूप से 2.8 करोड़ यूरो की मनी लांड्रिंग से संबंधित पर्याप्त प्रमाण हैं।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां