लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव लिए सोमवार को मतदान

By भाषा | Updated: November 22, 2020 19:11 IST

Open in App

जयपुर, 22 नवंबर राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के लिये मतदान कडे़ सुरक्षा प्रबंधनों के साथ सोमवार को होगा।

चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने कहा कि राज्य के 21 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के लिये मतदान सोमवार को प्रातः 7.30 से सायं पांच बजे तक होगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में लगभग 25 हजार ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि 50 हजार से ज्यादा कार्मिक चुनाव सम्पन्न करवाएंगे।

मेहरा ने बताया कि प्रथम चरण में 10,131 मतदान केंद्रों पर 72 लाख 38 हजार 66 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे जिनमें 37 लाख 47 हजार 347 पुरुष, 34 लाख 90 हजार 696 महिला व 23 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी चरणों के मतदान सम्पन्न होने के बाद आठ दिसंबर को मतगणना करवाई जाएगी।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि सोमवार को अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुझूंनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर जिले की 65 पंचायत समितियों के 1,310 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र, राज्य, मेडिकल, स्थानीय प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों की कड़ाई से पालन कर सुरक्षित मतदान करवाया जाए।

उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था पर लगातार नजर रखें और मतदान केंद्रों के भी दौरे करें।

आयुक्त ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण के लिए 23 नवंबर, द्वितीय चरण के लिए 27 नवंबर, तृतीय चरण के लिए एक दिसंबर और चतुर्थ चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान करवाया जाएगा। मतगणना आठ दिसंबर को प्रातः 9 बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा