लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन विधि (संशोधन) विधेयक से मतदाता की निजता से होगा समझौता: तृणमूल कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 20, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर मतदाता सूची एवं पहचान पत्र को आधार से जोड़ने से संबंधित विधेयक के लोकसभा से पारित होने की आलोचना करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यदि यह कानून बन जाता है तो इससे मतदाओं की निजता से समझौता होगा।

विपक्षी सदस्यों के भारी विरोध के बीच लोकसभा ने सोमवार को निर्वाचन विधि (संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी। कांग्रेस ने विधेयक को विचार के लिये संसद की स्थायी समिति के पास भेजने की मांग की ।

बाद में एक बयान में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता सुखेंदु शेखर राय ने दावा किया कि न तो इस इस विधेयक को विभाग से संबंधित संसदीय स्थायी समिति द्वारा जांचा-परखा गया है और न ही सरकार को पुतुस्वामी प्रकरण में उच्चतम न्यायालय के फैसले के आलोक में ऐसा कानून बनाने की विधायी समर्थता है। उच्चतम न्यायालय ने आधार कार्ड के उपयोग की सीमा सीमित कर दी थी।

उन्होंने कहा कि एक बार यह कानून लागू हो गया तो इससे मतदाताओं को निजता के साथ समझौता होगा और असली मतदाताओं के बाहर रह जाने की भी गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि सब कुछ आनन-फानन में किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से संसद को छला गया है उसकी तृणमूल कांगेस निंदा करती है और वह कल इस विधेयक का जबर्दस्त विरोध करेगी। वह मांग कर रही है कि इस मामले को प्रवर समिति के पास भेजा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग