लाइव न्यूज़ :

केरल, असम में कांग्रेस नीत गठबंधनों को वोट करें और बंगाल में भाजपा को खारिज करें मतदाता: आनंद शर्मा

By भाषा | Updated: April 5, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने सोमवार को असम और केरल के मतदाताओं से उनकी पार्टी के अगुवाई वाले गठबंधनों को जिताने की अपील की तथा पश्चिम बंगाल के लोगों का आह्वान किया कि वे भाजपा को खारिज करें।

शर्मा की यह अपील इस मायने में महत्वपूर्ण है कि वह पार्टी के कथित ‘जी 23’ समूह के एक प्रमुख नेता हैं और इस बार चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेशों के विधानसभा चुनावों में उन्हें पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मतदाताओं से अपील है कि वे केरल में यूडीएफ और असम में कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के पक्ष में वोट करें। राजनीतिक विमर्श का संतुलन बनाना समय की जरूरत है। कांग्रेस समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे का मुकाबला और राष्ट्रीय विकल्प मुहैया करा सकती है।’’

राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता ने यह भी कहा, ‘‘बंगाल के मतदाताओं से आग्रह है कि वे भाजपा को खारिज करें और इसके अधिनायकवादी मार्च को रोकें। भारत की विविधता का दमन करने और एकरूपता थोपने से हमारे राष्ट्रीय हित को नुकसान पहुंचेगा। भारत के संवैधानिक लोकतंत्र के लिए इन चुनावों का बहुत महत्व है।’’

उनके मुताबिक, यह देश के संघीय ढांचे पर फिर से जोर देने और उसकी रक्षा करने का महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि इस ढांचे पर भाजपा की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि केरल और असम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधनों का सत्तारूढ़ गठबंधनों से मुख्य मुकाबला माना जा रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा के मुख्य मुकाबले में तृणमूल कांग्रेस है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस वाम दलों और इंडियन सेक्यूलर फ्रंट नामक नयी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल