लाइव न्यूज़ :

विस्तार को फ्रांस की एयरबस निर्माण कंपनी से मिला पहला ए320नियो विमान

By भाषा | Updated: May 29, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई विमानन कंपनी विस्तार को शनिवार को फ्रांस के तुलूज स्थित एयरबस निर्माण केंद्र से पहला 320नियो विमान दिल्ली में सौंपा गया। इस विमान में सीएफएम इंटरनेशनल के एलईएपी इंजन लगे हुए हैं।

विस्तार के बेड़े में यह 46वां विमान है और इनमें से 43 पट्टे पर हैं जबकि अन्य खरीदे हुए हैं।

एयरलाइन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह विमान उन 13 एयरबस ए320नियो विमानों में शामिल है, जिसे विस्तार ने 2018 में खरीदा था और तब एयरलाइन ने एयरबस नियो परिवार के कुल 50 विमानों का ऑर्डर दिया था, जिनमें से ए321नियो विमान भी शामिल था।

विस्तार के बेड़े में नौ ए320 सीईओ, 27 ए320 नियो, दो बोइंग बी787-9 और छह बोइंग 737-8-- एनजी विमान शामिल हैं।

बयान में कहा गया कि यह ए320नियो विमान उच्च रेंज क्षमता वाला है और यह अधिकतम 77 टन भार के साथ उड़ान भर सकता है। इस विमान के शामिल होने से एयरलाइन बिना किसी पेलोड (भार) प्रतिबंधों के क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान भर सकती है।

एयरलाइन को विमान सौंपने का काम ऐसे समय में हो रहा है जब भारत का उड्डयन क्षेत्र कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से बेहद प्रभावित है। पिछले कुछ सप्ताह में घरेलू हवाई यात्रा में भी उल्लेखनीय रूप से कमी आई है। 28 फरवरी को करीब 3.13 लाख घरेलू यात्रियों ने भारत में यात्रा की। वहीं 25 मई को करीब 39,000 यात्रियों ने ही यात्रा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल