लाइव न्यूज़ :

वायरस: न्यायालय ने अनेक कर्मचारियों के संक्रमित पाये जाने के बीच अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी किये

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल उच्चतम न्यायालय के कई कर्मचारियों के कुछ दिन के भीतर कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद इसके परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाये गये हैं।

शीर्ष अदालत के प्रशासन ने कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी किये हैं।

नये दिशानिर्देशों के तहत उच्चतम न्यायालय के परिसरों में आने वाले लोगों में यदि कोविड-19 का कोई लक्षण दिखाई देता है तो उनकी रैपिड/आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी। इनमें रजिस्ट्री स्टाफ, समन्वय एजेंसियों के कर्मी, वकील और उनके कर्मचारी शामिल हैं।

दिशानिर्देशों में सभी के लिए मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाकर रखने और बार-बार हाथ धोने जैसे नियमों का पालन जरूरी बताया गया है।

दिशानिर्देश मंगलवार को जारी किये गये थे लेकिन उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर बुधवार को डाले गये। इनमें कहा गया है कि एक समय में लिफ्ट में तीन से अधिक लोग नहीं रहने चाहिए और लिफ्ट का इस्तेमाल केवल ऊपर जाने के लिए होगा। नीचे आने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी