लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो: अशोक गहलोत ने कहा, ''एनडीए सरकार आये तो आश्चर्य मत करना, यूपीए सरकार का अंत निश्चित है''

By विकास कुमार | Updated: January 11, 2019 16:17 IST

जयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए अशोक गहलोत की जबान फिसल गई और उन्होंने एनडीए के जगह यूपीए कह दिया और यूपीए के जगह एनडीए बोल दिया।

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते हुए दिख रहे हैं कि यूपीए सरकार का अंत निश्चित है। इसलिए एनडीए सरकार आ जाये तो आश्चर्य मत करना। उनका ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने अशोक गहलोत की खूब खिल्ली उड़ाई। 

जयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए अशोक गहलोत की जबान फिसल गई और उन्होंने एनडीए के जगह यूपीए कह दिया और यूपीए के जगह एनडीए बोल दिया। उनके बगल में सचिन पायलट भी खड़े थे और उन्होंने तुरंत अशोक गहलोत को करेक्ट किया। 

राहुल गांधी की किसान रैली में अशोक गहलोत ने किसानों के लिए कई योजनाओं का एलान किया और प्रदेशवासियों से लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाने का आह्वान किया। 

लेकिन तब तक उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। उनके इस बयान पर लोगों ने खूब मजे लिए। 

लोगों ने कहा कि दिल की बात जुबान पर आ गई। तो किसी ने कहा कि अशोक गहलोत ने बहुत ही हिम्मत का काम किया है। 

नेताओं की जबान आये दिन फिसल जाती है जो सोशल मीडिया में उन्हें मजाक का पात्र बना देती है। 

हाल ही में अमित शाह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में संबित पात्रा को संदीप पात्रा कह दिया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल की बाढ़ आ गई। लोगों ने संबित पात्रा के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए कहा था कि इतने चैनल पर पार्टी के पक्ष को रखने के बाद भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनका नाम भी याद नहीं है, उन्हें तत्काल पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए।  

टॅग्स :अशोक गहलोतवायरल वीडियोराष्ट्रीय रक्षा अकादमीमोदी सरकारसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह