लाइव न्यूज़ :

दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस में भड़की हिंसा, श्रद्धालुओं के समूह ने पुलिस पर किया हमला, 8 पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: October 20, 2018 01:14 IST

अधिकारी ने कहा,‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने शराब पी हुई थी।’’ यादव ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के एक समूह के हिंसक होने से शुक्रवार को एक पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) रवीन्द्र यादव ने बताया कि यातायात जाम के पिछले अनुभव के कारण इस बार यमुना घाट पर अलग से प्रवेश और निकास द्वार बनाये गये थे।

उन्होंने बताया कि डीसीपी (पूर्व) पंकज सिंह, मयूर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त और मयूर विहार पुलिस थाने के एसएचओ विसर्जन के दौरान ड्यूटी पर थे।

उन्होंने बताया कि श्रीनिवासपुरी के श्रद्धालुओं के एक समूह ने प्रवेश द्वार से बाहर निकलने का प्रयास किया जिससे भीड़भाड़ हो गई।

उन्होंने बताया कि बैरिकैड पर तैनात कर्मचारियों ने उन्हें सही द्वार से जाने के लिए समझाने का प्रयास किया और इसके बाद वे अचानक हिंसक हो गये।

अधिकारी ने कहा,‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने शराब पी हुई थी।’’ यादव ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि डीसीपी के चेहरे पर उनके पीछे से आये किसी व्यक्ति ने एक छड़ी से मारा। एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

टॅग्स :नवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग