मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; बिष्णुपुर में 3 मैतेई लोगों की हत्या के बाद घरों को फूंका

By अंजली चौहान | Published: August 5, 2023 09:22 AM2023-08-05T09:22:37+5:302023-08-05T09:25:56+5:30

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार देर रात हुई ताज़ा झड़पों में कम से कम तीन लोग मारे गए। इलाके के कई घरों में भी आग लगा दी गई. सुरक्षा बल मौके पर हैं।

Violence erupted again in Manipur Houses torched after killing 3 Meitei people in Bishnupur | मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; बिष्णुपुर में 3 मैतेई लोगों की हत्या के बाद घरों को फूंका

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

Highlightsमणिपुर के बिष्णुपुर में भड़की हिंसा3 मैतेई लोगों की हत्याकुकी समुदाय के लोगों के घरों को फूंका

इंफाल: हिंसाग्रस्त मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार देर रात  हिंसा की घटनाओं में तीन मैतेई लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं, कुकी समुदाय के कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। 

बिष्णुपुर पुलिस के मुताबिक, मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है, जबकि कुकी समुदाय के कई घरों में आग लगा दी गई है।

इंडिया टुडे के मुताबिक, कुछ लोग बफर जोन पार कर मैतेई इलाके में आये और उन पर गोलीबारी की। केंद्रीय बलों द्वारा संरक्षित बफर जोन बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा क्षेत्र से 2 किमी से अधिक आगे बनाया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले बिष्णुपुर में सुरक्षा बलों की चौकियों पर हमला किया गया था जिसके बाद सुरक्षा बलों ने दंगाइयों द्वारा बनाए अवैध बंकरों को ध्वस्त कर दिया। 

प्रदर्शकारियों और सुरक्षा बलों में झड़प 

जानकारी के अनुसार, इससे दो दिन पहले गुरुवार को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सशस्त्र बलों और मैतेई समुदाय के प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में 17 लोग घायल हो गए थे।

इस घटना ने इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम के अधिकारियों को पहले घोषित कर्फ्यू में ढील वापस लेने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर दिन के दौरान प्रतिबंध लगाया।

सशस्त्र बलों और मणिपुर पुलिस ने जिले के कांगवई और फौगाकचाओ इलाकों में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

बता दें कि यह घटना तब हुई जब मैतेई महिलाएं जिले में एक बैरिकेड क्षेत्र को पार करने का प्रयास कर रही थीं। उन्हें असम राइफल्स और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने रोक दिया, जिससे समुदाय और सशस्त्र बलों के बीच पथराव और झड़पें हुईं।

इस बीच, हिंसाग्रस्त मणिपुर में कैबिनेट ने राज्यपाल से 21 अगस्त को विधानसभा बैठक करने के लिए कहा है। 

Web Title: Violence erupted again in Manipur Houses torched after killing 3 Meitei people in Bishnupur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे