लाइव न्यूज़ :

मुंबई में आयोजित शादी समारोह में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन , दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:50 IST

Open in App

मुंबई, 22 फरवरी मुंबई पुलिस ने यहां स्थित जिमखाना के सचिव एवं केटरर को परिसर में आयोजित शादी समारोह के दौरान 150 से अधिक लोगों को जमा नहीं होने देने के कोविड-19 नियम का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने चेम्बूर के छेदानगर स्थित जिमखाना में रविवार को हुए कार्यक्रम के सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिनमें से दो को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कुछ अधिकारी निरीक्षण के लिए गए थे और उन्होंने वहां पर 150 से अधिक लोगों का जमावड़ा देखा।

अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में मौजूद लोग सामाजिक दूरी के निर्देश का अनुपालन नहीं कर रहे थे और उनमें से कई ने मास्क भी नहीं पहना था।

उन्होंने बताया कि नगर निकाय के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जिमखाना प्रशासन एवं आयोजक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

तिलक नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील काले ने कहा, ‘‘हमने जिमखाना के सचिव, केटरर, दूल्हे के भाई और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा