लाइव न्यूज़ :

‘विजयक’ परियोजना से सियाचिन क्षेत्र में होंगी आधुनिक सड़कें, नए पुल

By भाषा | Updated: September 9, 2019 19:51 IST

उन्होंने बताया कि ‘विजयक’ परियोजना के तहत सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) पनामिक से सियाचिन आधार शिविर तक और सियाचिन ग्लेशियर की ओर जाने वाली अन्य अंदरूनी सड़कों का निर्माण एवं आधुनिकीकरण कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने बताया कि परियोजना में नयी तकनीक और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है।सड़कें प्रतिकूल जलवायु की स्थिति का सामना कर सकें। इस क्षेत्र में पूरे साल मौसम प्रतिकूल बना रहता है।

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध स्थल सियाचिन पर सैनिकों और उपकरणों की आवाजाही में तीव्रता लाने के मकसद से वहां जाने वाली सभी सड़कों के आधुनिकीकरण और नयी सड़कें बनाने की व्यापक योजना लद्दाख सेक्टर में शुरू की गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘विजयक’ परियोजना के तहत सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) पनामिक से सियाचिन आधार शिविर तक और सियाचिन ग्लेशियर की ओर जाने वाली अन्य अंदरूनी सड़कों का निर्माण एवं आधुनिकीकरण कर रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि परियोजना में नयी तकनीक और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि सड़कें प्रतिकूल जलवायु की स्थिति का सामना कर सकें। इस क्षेत्र में पूरे साल मौसम प्रतिकूल बना रहता है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे मौसमी हालात में संचालन तथा निर्माण गतिविधि को जारी रखना आसान नहीं होता है जहां तापमान गर्मी में भी शून्य से 10-15 डिग्री नीचे होता है।’’

अधिकारियों के अनुसार सामरिक क्षेत्र में विषम परिस्थिति एवं प्रतिकूल मौसम के बावजूद सड़कों की मरम्मत और आधुनिकीकरण जारी है। ये सड़कें वाहनों के अनुकूल हैं, जिस पर सैनिक, सामग्री, भारी मशीन सामरिक सियाचिन की ओर जा सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बीआरओ सियाचिन बेस पर झूला पुल की जगह एक नये पुल के निर्माण की योजना बना रहा है ताकि सुदूर क्षेत्रों में भारी सामान पहुंचाने में आने वाली किसी भी रूकावट को दूर किया जा सके। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमोदी सरकारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन