लाइव न्यूज़ :

सतर्कता विभाग ने विधायक के एम शाजी के खिलाफ मामला दर्ज किया, घरों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: April 12, 2021 15:39 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 12 अप्रैल केरल सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को अझिकोड के विधायक एवं आईयूएमएल के नेता के एम शाजी के खिलाफ कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने को लेकर मामला दर्ज किया।

इस संबंध में उनके दो आवासों पर छापेमारी चल रही है।

सतर्कता विभाग के सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह से कन्नूर में मलूरकुन्नू और चिरक्कल के पास विधायक के घर पर छापेमारी चल रही है।

अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।

कोझिकोड की एक अदालत ने पिछले साल नवंबर में सतर्कता विभाग को विधायक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।

अदालत का यह आदेश सामाजिक कार्यकर्ता एवं वकील एम आर हरीश की याचिका पर सुनवाई के दौरान आया। याचिका में हरीश ने शाजी पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने और विदेशों से धन प्राप्त करने तथा अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

याचिकाकर्ता ने इस संबंध में अदालत से सतर्कता विभाग से जांच का अनुरोध किया था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि शाजी ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति के संबंध में गलत सूचना दी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वायनाड, कन्नूर, कोझिकोड जिलों में विधायक की न्यूनतम दो करोड़ रुपये की संपत्ति है।

प्रवर्तन निदेशालय ने भी विदेश से धन लेने के संबंध में शाजी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पिछले साल के अंत में कन्नूर में चिकरक्कल में उनके आवास पर छापा मारा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत