Madhya Pradesh: 'यह औरत पागल हो गई है बाहर निकालो इसे', महिला पर क्रोधित हुए दिग्विजय सिंह, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Published: February 21, 2024 04:33 PM2024-02-21T16:33:01+5:302024-02-21T16:34:24+5:30

Video Viral: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गुस्सा का सामना एक महिला को करना पड़ा है। महिला को देखकर दिग्विजय सिंह क्रोधित हो गए। उन्होंने कहा कि यह औरत पागल हो गई है। इसे बाहर निकालो।

video viral madhya pradesh yah aurat pagal ho gayi digvijay singh on women | Madhya Pradesh: 'यह औरत पागल हो गई है बाहर निकालो इसे', महिला पर क्रोधित हुए दिग्विजय सिंह, देखें वीडियो

Photo credit twitter

Highlightsमहिला को देखकर दिग्विजय सिंह क्रोधित हो गएगार्ड से कहा पागल है बाहर निकालो इसे सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Video Viral: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गुस्सा का सामना एक महिला को करना पड़ा है। महिला को देखकर दिग्विजय सिंह क्रोधित हो गए। उन्होंने कहा कि यह औरत पागल हो गई है। इसे बाहर निकालो। सिंह के इस आदेश का वहां मौजूद गार्ड ने भी पूरा किया। गार्ड ने महिला को हड़काकर गेट से बाहर कर दिया। करीब 30 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस महिला पर दिग्विजय सिंह का गुस्सा निकला।

उसका नाम डॉ. लीना शर्मा है। उसने मीडिया में भी कहा है कि वह इस घटना पर सिंह से नाराज नहीं हैं। वायरल वीडियो ग्वालियर की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश भी पहुंचेगी। इसकी जिम्मेदारी और यहां पर इसकी तैयारी का जिम्मा दिग्विजय सिंह देख रहे हैं। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस मसले पर विचार कर रहे थे।

इसी दौरान यह महिला वहां पहुंची। जिन्हें पहले गार्ड जोर देकर बाहर जाने के लिए कहा। इस बीच जब वह अंदर जाने के लिए कहने लगी तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि पागल है बाहर निकालो इसे। इस घटना के बाद लीना शर्मा से जब पूछा गया तो उन्होंने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। महिला ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि वह बाद में मिलेंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मणिपुर से शुरू हुई थी। राहुल की यह यात्रा पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार पहुंची। बिहार से यह यात्रा अब उत्तर प्रदेश पहुंच गई है। अमेठी, वाराणसी, प्रयागराज में यह यात्रा चली है। न्याय यात्रा मध्यप्रदेश से होकर भी जाएगी। इसी की तैयारी में लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बैठकें कर रहे हैं।

Web Title: video viral madhya pradesh yah aurat pagal ho gayi digvijay singh on women

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे