कन्हैया लाल के दोनों हत्यारे भागने की कर रहे थे कोशिश, बीच सड़क पर पुलिस ने पकड़ने के बाद जमकर की पिटाई, सामने आया वीडियो
By आजाद खान | Published: June 29, 2022 02:40 PM2022-06-29T14:40:07+5:302022-06-29T15:18:41+5:30
आपको बता दें कि इस घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें पीएम मोदी को भी धमकी दी गई है। यह धमकी उदयपुर हत्याकांड के एक आरोपी ने दी है।

कन्हैया लाल के दोनों हत्यारे भागने की कर रहे थे कोशिश, बीच सड़क पर पुलिस ने पकड़ने के बाद जमकर की पिटाई, सामने आया वीडियो
Udaipur Murder: उदयपुर हत्याकांड के दोनों हत्यारों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें इन आरोपियों को राजस्थान पुलिस द्वारा पकड़ते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को राजस्थान कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर नीतिन अग्रवाल ने ट्वीट किया है। आपको बता दें कि जब से यह हत्याकांड हुई है, पुलिस को इन आरोपियों की तलाश थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद उनकी मौके पर पिटाई भी की है।
क्या कहा राजस्थान कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर ने
आपको बता दें कि उदयपुर हत्याकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राजस्थान कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर नीतिन अग्रवाल ने ट्वीट किया है।
राजस्थान पुलिस ने उदयपुर हत्याकांड के दोनों हत्यारों को पकड़ लिया हैं ।
— Nitin Agarwal (@nitinagarwalINC) June 28, 2022
राजस्थान पुलिस ने मौक़े पर ही खातिरदारी की है। अभी और भी ख़ातिरदारी होनी है।
यह कांग्रेस शासित राजस्थान हैं यहाँ असामाजिक तत्व बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किये जायेगे।#Udaipurpic.twitter.com/kBflQ0qzdB
उन्होंने लिखा है, "राजस्थान पुलिस ने उदयपुर हत्याकांड के दोनों हत्यारों को पकड़ लिया हैं। राजस्थान पुलिस ने मौक़े पर ही खातिरदारी की है। अभी और भी ख़ातिरदारी होनी है। यह कांग्रेस शासित राजस्थान हैं यहाँ असामाजिक तत्व बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किये जायेगे।"
पुलिस ने की जमकर पिटाई
बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को गिरफ्तार करने के बाद उनकी मौकी पर ही पिटाई की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबक, इस हत्याकान्ड के बाद दोनों आरोपी मौके पर से बाइक से फरार होना चाहते थे। लेकिन इस दौरान पुलिस ने राजसमंद के भीम इलाके से नाकेबंदी करके दोनों को पकड़ लिया था। पुलिस ने किस तरीके से पकड़ा और उसके बाद उनके साथ मौके पर क्या किया, इसका वीडियो वायरल हो रहा है।