Video: मोदी-मोदी का नारा लगा रहे बीजेपी समर्थकों से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा-ऑल द बेस्ट

By स्वाति सिंह | Published: May 14, 2019 09:55 AM2019-05-14T09:55:37+5:302019-05-14T09:59:48+5:30

लोकसभा चुनाव 2019: मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। इस दौरान रोड पर खड़े कुछ लोगों प्रियंका की गाड़ी देख मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।

Video: Priyanka Gandhi greets BJP supporters chanting ‘Modi, Modi’, says all the best, loksabha elections 2019 | Video: मोदी-मोदी का नारा लगा रहे बीजेपी समर्थकों से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा-ऑल द बेस्ट

सोमवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार किया।

Highlightsमध्य प्रदेश के इंदौर में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। प्रियंका के रोड शो में कुछ लोगों प्रियंका की गाड़ी देख मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इस घटना का वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

लोकसभा चुनाव 2019 में सातवें और आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के लिए सभी राजनितिक पार्टियां जुटीं है। सोमवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार किया। यहां रोड शो के दौरान नजारा देखने लायक था जब प्रियंका मोदी-मोदी का नारा लगाने वालों से मिलीं।

दरअसल, मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। इस दौरान रोड पर खड़े कुछ लोगों प्रियंका की गाड़ी देख मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इसके बाद प्रियंका ने गाड़ी रुकवाई और उतरकर उन लोगों से मिलीं। इसके साथ ही उन्होंने उनसे हाथ मिलाया और कहा 'आप अपनी जगह और मैं अपनी जगह, ऑल द बेस्ट।' वहां खड़े सभी लोग प्रियंका गांधी के इस अंदाज को देखा कर दंग रह गए।

इस घटना का वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा 'इंदौर में कुछ लोगों ने प्रायोजित तरीक़े से मोदी-मोदी के नारे लगाए तो प्रियंका गांधी ने कार से उतर कर नारे लगाने वालों से हाथ मिलाया और कहा ''आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह ‘आल दी बेस्ट''। इसे कहते हैं देश की मिट्टी, देश की जनता और देश के कण-कण से प्यार। काश......मोदी भी देश को समझ पाते।'

इसके अलावा प्रियंका गांधी का एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह रोड शो के दौरान लोगों से मिलने के लिए बैरिकेड से छलांग लगाई। प्रदेश के रतलाम रैली के दौरान प्रियंका और लोगों के बीच करीब तीन फीट ऊंचा बेरिकेड लगा था, जिसे उन्होंने छलांग लगा कर पार कर लिया और लोगों के बीच पहुंच गईं। 

Web Title: Video: Priyanka Gandhi greets BJP supporters chanting ‘Modi, Modi’, says all the best, loksabha elections 2019



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Madhya Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/madhya-pradesh.