लाइव न्यूज़ :

Video: कोरोना वॉरियर्स को तीनों सेनाओं की सलामी, पुलिस वॉर मेमोरियल पर बरसाए गए फूल

By स्वाति सिंह | Updated: May 3, 2020 11:17 IST

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने वाले योद्धाओं को आज (रविवार) भारतीय सेना सलामी दे रही है। सेना उन अस्पतालों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसा रही है, जहां कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने वाले योद्धाओं को आज (रविवार) भारतीय सेना सलामी दे रही है।सेना उन अस्पतालों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसा रही है, जहां कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संकट के दौरान उससे सीधे-सीधे निपटने में जुटे लाखों डॉक्टरों, चिकित्साकर्मियों, सफाई कर्मचारियों और अन्य कोरोना योद्धाओं को रविवार को धन्यवाद देने के लिए विभिन्न अस्पतालों पर पुष्पवर्षा, समुद्र में खड़े जहाजों पर रोशनी करने और फ्लाई-पास्ट के लिए सेना ने जबरदस्त इंतजाम किए हैं। 

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने वाले योद्धाओं को आज (रविवार) भारतीय सेना सलामी दे रही है। सेना उन अस्पतालों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसा रही है, जहां कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है। आपको बता दें कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने रविवार को कहा था कि हम सभी कोरोना योद्धा का शुक्रिया अदा करते हैं। डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी, पुलिस, होमगार्ड, डिलिवरी ब्वॉय और मीडिया सरकार का संदेश जनता तक पहुंचा रहे हैं कि मुश्किल समय में भी जिंदगी को कैसे जारी रखना है।

नौसेना के जहाज आज समंदर में होंगे रोशन

नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी नौसेना कमान मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर शाम साढ़े सात बजे से रात 11 बजकर 59 मिनट तक नौसेना के पांच जहाजों को रोशन करेगा। उनपर ‘भारत कोरोना योद्धाओं को सलाम करता है ’’ जैसे बैनर लगाए जाएंगे और शाम साढ़े सात बजे जहाजों के सायरन बजाए जाएंगे । पूर्वी नौसेना कमान शाम साढ़े सात बजे से मध्यरात्रि तक विशाखापत्तनम तट पर खड़े दो जहाजों को रोशन करेगा। आनंद ने बताया कि भारतीय तटरक्षक जहाज पोरबंदर, ओखला, रत्नागिरि, दहानु, मुरुद, गोवा, न्यू मंगलोर, कावाराती, कराईकल, चेन्नई, कृष्णपटनम, निजामपटनम, पुडुचेरी, काकीनाडा, पारादीप, सागर द्वीप, पोर्ट ब्लेयर, दिगलीपुर, मायाबंदर, और कैम्पेल बे सहित 24 स्थानों पर दिखेंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया