लाइव न्यूज़ :

'जो हुआ ठीक नहीं हुआ', सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना SP क्वारंटाइन किए जाने पर बोले CM नीतीश कुमार

By स्वाति सिंह | Updated: August 3, 2020 11:01 IST

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम का नेतृत्व करने गए आईपीएस अधिकारी और पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को महाराष्ट्र की सरकार ने क्वारंटाइन कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जब से बिहार पुलिस ने जांच शुरू की है। महाराष्ट्र में जिस तरह से बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारंटीन किया गया

पटना: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जब से बिहार पुलिस ने जांच शुरू की है। इस बीच महाराष्ट्र में जिस तरह से बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारंटीन किया गया। इसपर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा है कि जो कुछ हुआ ठीक नहीं हुआ है। हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पटना सिटी के एसपी विनय तिवारी के साथ मुंबई में जो कुछ है वो ठीक नहीं हुआ है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम का नेतृत्व करने गए आईपीएस अधिकारी और पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को महाराष्ट्र की सरकार ने क्वारंटाइन कर दिया है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने आरोप लगाया है कि पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन किया गया है। आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को रविवार (2 अगस्त) की रात 11 बजे बीएमसी (BMC) के  अधिकारियों ने क्वारंटाइन किया है। 

बिहार DGP ने कहा- रिया चक्रवर्ती करें जांच में सहयोग

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मीडिया चैनल के साथ बात करते हुए कहा कि रिया चक्रवर्ती एक इमोशनल वीडियो डालकर तीन से चार दिनों से लापता है और उनका फोन भी नहीं लग रहा है। हम चाहते हैं कि रिया सामने आएं और जांच में बिहार पुलिस का सहोयग करें। हम उनसे कुछ सवाल करना चाहते हैं। ऐसा नहीं है कि उनके सामने आते ही हम उन्हें सूली पर लटका देंगे।

बिहार के IPS अधिकारी विनय तिवारी (तस्वीर स्त्रोत- ट्विटर)

बिहार पुलिस सुशांत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की आत्महत्या मामले की भी करेगी जांच

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस अब उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की कथित आत्महत्या मामले की भी जांच करेगी। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस दल राजपूत के मित्र और क्रिएटिव कंटेन्ट मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ करेगा। 

बिहार पुलिस राजूपत के पिता की ओर से पटना में दर्ज कराए गए ‘‘अत्महत्या के लिए उकसाने’’ के मामले की अलग से जांच कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक (पटना जोन) संजय सिंह ने कहा, हम सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की आत्महत्या मामले की भी जांच करने जा रहे हैं और हम उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ करेंगे, जो एक साल से उनके साथ रह रहा था।

सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

 उन्होंने कहा, हमारे अधिकारी इस मामले से जुड़े सभी संभावित स्थानों पर जा रहे हैं। वे राजपूत के घर पर भी गए थे। आने वाले दिनों में इस मामले में और लोगों से पूछताछ की जाएगी। सालियान ने आठ जून को यहां मलाड में स्थित एक ऊंची इमारत से कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। राजपूत के अलावा सालियान ने भारती सिंह, रिया चक्रवर्ती और वरुण शर्मा जैसे कलाकारों के काम का भी प्रबंधन किया था

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया