लाइव न्यूज़ :

मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: November 26, 2020 12:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने वर्ष 2008 में आज ही के दिन मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यही समय है कि विश्व समुदाय आतंकवाद को राजनैतिक समर्थन और प्रश्रय देने वाले देशों को चिन्हित कर अलग थलग करे।

इस घटना की 12वीं बरसी पर उपराष्ट्रपति ने हमले में मारे गए लोगों को परिजनों के प्रति भी संवेदना प्रकट की।

नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘आज 2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों में शहीद हुए सुरक्षा बलों के वीर सदस्यों के शौर्य को नमन करता हूं। इस हमले में हताहत हुए नागरिकों और उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘इस अवसर पर विश्व समुदाय अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के विरुद्ध अपने संकल्प को याद करे और सीमापार आतंकवाद को राजनैतिक समर्थन और प्रश्रय देने वाले देशों को चिन्हित कर अलग थलग करे।’’

मालूम हो कि आज ही के दिन पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्री मार्ग से मुंबई में प्रवेश कर गए थे और विभिन्न स्थानों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोग मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल