उपराष्ट्रपति नायडू ने दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Published: September 25, 2021 01:55 PM2021-09-25T13:55:08+5:302021-09-25T13:55:08+5:30

Vice President Naidu pays tribute to Deen Dayal Upadhyay | उपराष्ट्रपति नायडू ने दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी

उपराष्ट्रपति नायडू ने दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, 25 सितंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका एकात्म मानववाद और ‘अंत्योदय’ का दर्शन कई लोगों को प्रेरित कर रहा है।

मथुरा में 1916 में आज ही के दिन जन्मे उपाध्याय भारतीय जन संघ के संस्थापक सदस्य थे। भारतीय जनसंघ से ही 1980 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उदय हुआ था।

नायडू ने कहा कि उपाध्याय एक महान राष्ट्रवादी, असाधारण आयोजक, दूरदर्शी विचारक और एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के उनके दर्शन कई लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vice President Naidu pays tribute to Deen Dayal Upadhyay

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे