लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार प्रभाकर चौबे का एम्स में निधन

By भाषा | Updated: June 22, 2018 05:09 IST

प्रभाकर चौबे का जन्म छत्तीसगढ़ में महानदी के उदगम स्थल सिहावा में एक अक्टूबर 1935 को हुआ था। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 22 जून को राजधानी रायपुर में किया जाएगा।

Open in App

रायपुर, 22 जून: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार प्रभाकर चौबे का निधन हो गया है। वह 83 वर्ष के थे। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को यहां बताया कि चौबे का देर शाम यहां के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

चौबे का जन्म छत्तीसगढ़ में महानदी के उदगम स्थल सिहावा में एक अक्टूबर 1935 को हुआ था। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 22 जून को राजधानी रायपुर में किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चौबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राजधानी रायपुर में रहने वाले प्रभाकर चौबे ने लगभग 54 वर्षों तक लगातार लेखन के जरिए साहित्य और पत्रकारिता को अपनी मूल्यवान और यादगार सेवाएं दी।

उनके निधन से छत्तीसगढ़ में साहित्य और पत्रकारिता के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है। चौबे ने अपने लेखन के जरिए देश और समाज को हमेशा सही दिशा देने का प्रयास किया। हिन्दी साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में पूरे देश में उनका अत्यंत सम्मानजनक स्थान था।

चौबे ने रायपुर के दैनिक 'देशबन्धु' में लगभग 25 वर्षों तक लगातार अपने साप्ताहिक कॉलम 'हंसते हैं-रोते हैं' में विभिन्न समसामयिक विषयों पर व्यंग्यात्मक और चिंतनपरक आलेख लिखे। उनका यह कॉलम काफी लोकप्रिय हुआ।

उन्होंने लगभग 11 वर्षों तक दैनिक देशबन्धु पत्र समूह के सांध्य दैनिक हाईवे चैनल के प्रधान सम्पादक के रूप में भी कार्य किया। चौबे की प्रकाशित पुस्तकों में अनेक व्यंग्य संग्रह, व्यंग्य उपन्यास व्यंग्य एकांकी, कविता संग्रह और सम्पादकीय आलेखों का संकलन रोजनामचा शामिल है। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण