लाइव न्यूज़ :

वयोवृद्ध गांधीवादी सुब्बाराव का निधन

By भाषा | Updated: October 27, 2021 09:49 IST

Open in App

जयपुर (राजस्थान), 27 अक्टूबर वयोवृद्ध गांधीवादी समाजसेवक डॉ. एस एन सुब्बाराव 'भाईजी' का बुधवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुब्बाराव के निधन पर शोक जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। पद्मश्री से सम्मानित सुब्बाराव को तबीयत खराब होने पर कुछ दिन पहले यहां एसएमएस (सवाई मानसिंह) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अस्पताल में बुधवार तड़के निधन हो गया।

मुख्यमंत्री गहलोत सुब्बाराव का हालचाल जानने मंगलवार को भी अस्पताल गए थे। उन्होंने सुब्बाराव के निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘‘वयोवृद्ध गांधीवादी, भाईजी डॉ एसएन सुब्बाराव के निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से बेहद आघात पहुंचा है। सत्तर वर्ष से अधिक समय से देश के युवाओं से जुड़कर अपने शिविरों के माध्यम से लगातार उन्हें प्रेरणा देने वाले और देश की पूंजी गांधीवादी विचारक एवं प्रेरक का देहांत एक अपूरणीय क्षति है।’’

गहलोत ने कहा कि भाईजी ने युवाओं को जागरुक करने की जीवनपर्यन्त मुहिम चलाई, विदेशों में भी नई पीढ़ी को देश के बारे में बताया और यहां के संस्कार, संस्कृति एवं अनेकता में एकता का सन्देश उन तक पहुंचाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके (सुब्बाराव के) शिविरों में जाकर मुझे बेहद सुकून महसूस होता था। उनके प्रेरणागीत और विचार प्रेरणादायी सन्देश देते रहेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम सौभाग्यशाली हैं कि राजस्थान में उनका सानिध्य हमें मिलता रहा। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उनके सहयोगियों एवं अनुयायियों को इस बेहद कठिन समय में सम्बल दे एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।’’

उल्लेखनीय है कि सुब्बाराव का जन्म बेंगलुरू में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल