लाइव न्यूज़ :

नायडू ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में हुई चर्चा को बताया ‘ऐतिहासिक'

By भाषा | Updated: December 12, 2019 18:42 IST

उन्होंने कहा कि इस चर्चा में असम एवं पूर्वोत्तर के सदस्यों को भी पर्याप्त मौका दिया गया। इसमें पूर्वोत्तर के सदस्यों को उनके सुझाव देने, टिप्पणी और आलोचना करने का अवसर मिला।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर आठ घंटे 52 मिनट विचार किया।उन्होंने कहा कि इस चर्चा में असम एवं पूर्वोत्तर के सदस्यों को भी पर्याप्त मौका दिया गया।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को उच्च सदन में नागरिकता संशोधन विधेयक पर हुई चर्चा को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार देते हुए इसके लिए सदस्यों की सराहना की। उन्होंने गुरूवार को कहा, ‘‘राज्यसभा में कल हमने नागरिकता संशोधन विधेयक पर ऐतिहासिक तरीके से चर्चा की। सदन ने इस पर आठ घंटे 52 मिनट विचार किया।’’ उन्होंने कहा कि इस चर्चा में असम एवं पूर्वोत्तर के सदस्यों को भी पर्याप्त मौका दिया गया। इसमें पूर्वोत्तर के सदस्यों को उनके सुझाव देने, टिप्पणी और आलोचना करने का अवसर मिला।

नायडू ने कहा कि इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने विधेयक पर व्यापक जवाब और विभिन्न सदस्यों द्वारा पूछे गये स्पष्टीकरणों का उत्तर दिया। उन्होंने कांग्रेस के रिपुन बोरा का नाम लिये बिना कहा कि आज सुबह एक सदस्य ने इस मुद्दे को फिर उठाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, ‘‘सदस्य मुझ पर दबाव नहीं डाल सकते।’’ उन्होंने कहा कि वह किसी भी दबाव में नहीं आ सकते। नायडू ने कहा कि यदि कोई मुद्दा है तो उसे जनता के बीच शांतिपूर्ण ढंग से ले जाया जाना चाहिए। अंतत: जनता को ही निर्णय करना है।

इससे पहले कांग्रेस के रिपुन बोरा ने असम से जुड़ा कोई मुद्दा दो बार उठाना चाहा। किंतु आसन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी और उनकी बातों को सदन के रिकार्ड में नहीं लिखने का निर्देश दिया। विरोध जताते हुए बोरा दोनों बार सदन से बहिर्गमन कर गये। बीच में नायडू ने यह भी टिप्पणी की, ‘‘असम भारत का अभिन्न अंग है और इसे कोई अलग नहीं कर सकता।’’ उच्च सदन ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश के हिन्दू, सिख, जैन, पारसी, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यकों के धार्मिक प्रताड़ना के कारण देश में आने पर उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान करने संबंधी नागरिकता संशोधन विधेयक को कल मंजूरी दी थी।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019अमित शाहराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी