वीरा साथीदार का कोविड-19 से निधन, ‘कोर्ट’ फिल्म में निभाई थी यादगार भूमिका

By भाषा | Updated: April 13, 2021 14:28 IST2021-04-13T12:58:51+5:302021-04-13T14:28:24+5:30

वीरा साथीदार का निधन हो गया है। वे कोविड-19 से संक्रमित थे। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। तड़के तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Veera Sathyadar, who performed memorable in 'Court', died from Kovid-19 | वीरा साथीदार का कोविड-19 से निधन, ‘कोर्ट’ फिल्म में निभाई थी यादगार भूमिका

वीरा साथीदार का निधन

Highlightsवीरा साथीदार को तबीयत खराब होने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था'कोर्ट' का निर्देशन करने वाले चैतन्य तम्हाने ने साथीदार के निधन की पुष्टि की'कोर्ट' को 2016 में ऑस्कर के लिए भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर भेजा गया था

नागपुर: अभिनेता-कार्यकर्ता वीरा साथीदार का कोविड-19 की जटिलाताओं के चलते निधन हो गया। साथीदार को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘कोर्ट’ में यादगार अभिनय के लिए जाना जाता है। फिल्मकार चैतन्य तम्हाने ने साथीदार के निधन की पुष्टि की।

अभिनेता की उम्र करीब 60-62 साल थी और उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फिल्म ‘कोर्ट’ का निर्देशन करने वाले तम्हाने के मुताबिक, अभिनेता को वेंटिलेटर पर रखा गया था और उन्होंने सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात तीन बजे अंतिम सांस ली।

तम्हाने ने बताया, “ यह सच है कि (सोमवार मंगलवार की दरमियानी) रात तीन बजे उनका निधन हो गया। वह कोविड-19 से पीड़ित थे और वेंटिलेटर पर थे। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण खबर है।”

निर्देशक ने कहा, “ वह न सिर्फ अभिनेता, कार्यकर्ता और एक कवि थे, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे।”

‘कोर्ट’ 2016 में ऑस्कर के लिए भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर नामित की गई थी। इस फिल्म के अलावा उन्होंने दो और लघु फिल्मों में काम किया है।

Web Title: Veera Sathyadar, who performed memorable in 'Court', died from Kovid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे