लाइव न्यूज़ :

क्या CBI मामले को लेकर मुश्किल में है सरकार ?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 26, 2018 22:01 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि आलोक वर्मा राफेल सौदे की जांच पर अड़े हुए थे, इसीलिए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है और सरकार गुजरात कैडर के अस्थाना को बचाने में जुटी है।

Open in App

तीन दिन पहले मैंने लिखा था कि केंद्रीय जांच ब्यूरो के दोनों शीर्ष अफसरों- आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना- को छुट्टी पर भेज दिया जाए और सारे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। सरकार ने यह काम उसी रात कर दिखाया। लेकिन सीबीआई के मुखिया को नियुक्त करने और हटाने का अधिकार न तो प्रधानमंत्नी को है, न गृहमंत्नी को है और न ही केंद्रीय निगरानी आयोग को है। यह अधिकार कानून के मुताबिक उस कमेटी को है, जो प्रधानमंत्नी, मुख्य न्यायाधीश और संसद में विपक्ष के नेता को मिलाकर बनती है। आलोक वर्मा, जो  सीबीआई के मुखिया थे, उन्हें इस कमेटी की राय के बिना ही छुट्टी पर भेज दिया गया है। 

अब वर्मा ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा दिया है।  हालांकि सरकार ने कहा है कि वर्मा को हटाया नहीं गया है, सिर्फ छुट्टी पर भेजा गया है। इतना ही नहीं, सरकार ने नं। 2 अफसर राकेश अस्थाना को भी छुट्टी पर भेज दिया है लेकिन उनकी जांच कर रहे दर्जन भर अफसरों का भी तबादला कर दिया है और उनकी जगह ऐसे अफसरों को नियुक्त कर दिया है, जिनकी निर्भयता और निष्पक्षता पर पहले ही प्रश्नचिह्न् लग चुके हैं। कुल मिलाकर सरकार ने मध्य-रात्रि में तत्काल कार्रवाई की और दोनों शीर्ष अफसरों के दफ्तरों को सील कर दिया, जो कि सराहनीय है। लेकिन अस्थाना की जांच कर रहे एक वरिष्ठ अफसर का अंडमान-निकोबार तबादला कर दिया गया है। क्या इस अफसर को यह सजा इसलिए दी गई है कि वह गुजरात कैडर के राकेश अस्थाना के भ्रष्टाचार के पुराने कारनामों को उजागर कर रहा था?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि आलोक वर्मा राफेल सौदे की जांच पर अड़े हुए थे, इसीलिए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है और सरकार गुजरात कैडर के अस्थाना को बचाने में जुटी है। यदि राहुल अपनी बात के लिए कुछ ठोस प्रमाण जुटा पाए तो सरकार के लिए संसद का यह शीतकालीन सत्न बहुत ज्यादा गर्मी पैदा कर देगा।

टॅग्स :सीबीआईनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों