लाइव न्यूज़ :

वसुंधरा राजे के करीबी भाजपा नेता रोहिताश शर्मा पार्टी से निष्कासित, अनुशासन भंग के आरोप में छह वर्ष के लिए निकाला

By अभिषेक पारीक | Updated: July 17, 2021 20:52 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा को अनुशासन भंग करने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा को पार्टी से निष्कासित किया गया। अनुशासन भंग के आरोप में शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। शर्मा को सार्वजनिक रूप से पार्टी विरोधी बयानबाजी के कारण निकाला गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा को अनुशासन भंग करने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शर्मा को पार्टी के विरोध में सार्वजनिक बयानबाजी करने के कारण पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गय है। 

इसे लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, ‘‘पूर्व विधायक डॉ रोहिताश शर्मा को अनुशासन भंग करने का आरोप जांच में प्रमाणित पाए जाने पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिये निष्कासित किया जाता है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले शर्मा को पार्टी विरोधी बयान देने के कारण पिछले महीने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 

रोहिताश शर्मा ने कहा था, ‘‘पार्टी के प्रदेश नेता कार्यालय में बैठकर पार्टी चला रहे है और गांवों में नहीं जा रहे है।’’ उन्होंने तीन सीटों पर मई में हुए उपचुनावों के परिणामों के लिए पार्टी के प्रदेश नेताओं को जिम्मेदार ठहराया था। चुनाव परिणामों में सत्तारूढ कांग्रेस ने दो सीटों पर विजय प्राप्त कर उन्हें बरकरार रखा था जबकि भाजपा ने केवल एक सीट पर विजय प्राप्त की थी। 

राजस्थान में कांग्रेस में भी उठापटक का दौर जारी हैं। अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे में विधानसभा चुनाव के बाद से ही टकराव जारी है। दोनों गुटों के समर्थक विधायक एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं। वहीं भाजपा में वसुंधरा समर्थक माने जाने वाले रोहिताश शर्मा के खिलाफ कार्रवाई से टकराव और बढ़ सकता है।  

टॅग्स :राजस्थानवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां