लाइव न्यूज़ :

‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ में घूम सकने वाली सीटें, प्लास्टिक बोतल नष्ट करने वाली मशीनें सहित कई सुविधा, जानिए और क्या है खास

By भाषा | Updated: October 3, 2019 17:54 IST

गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह के साथ रेलमंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और हर्ष वर्धन की मौजूदगी में नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को रवाना किया गया। कटरा में श्री माता वैष्णो देवी तक जाने वाली यह रेल 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 8 घंटों में यह दूरी तय करेगी जिससे पहले की तुलना में 4 घंटे बचेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्लास्टिक को खत्म करने की मुहिम के तहत इस रेल में प्लास्टिक बोतलों को नष्ट करने वाली मशीनों का प्रावधान भी किया गया है।दो कार्यकारी वर्ग के डिब्बों सहित 16 वातानूकूलित डब्बे हैं और ये सेंसर दरवाजों से जुड़े हुए हैं।

गुरुवार को शुरू हुयी दिल्ली से कटरा जाने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ कई सुविधाओं से भरपूर है। एक अधिकारी ने बताया कि इस रेलगाड़ी में प्लास्टिक बोतल नष्ट करने वाली मशीनें, गहरे फ्रीजर वाली बड़ी पैंट्री, घूम सकने वाली सीटें और पशु-रोधी गार्ड जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह के साथ रेलमंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और हर्ष वर्धन की मौजूदगी में नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को रवाना किया गया। कटरा में श्री माता वैष्णो देवी तक जाने वाली यह रेल 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 8 घंटों में यह दूरी तय करेगी जिससे पहले की तुलना में 4 घंटे बचेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एकल उपयोग प्लास्टिक को खत्म करने की मुहिम के तहत इस रेल में प्लास्टिक बोतलों को नष्ट करने वाली मशीनों का प्रावधान भी किया गया है। पहले और आखिरी डिब्बे में यह मशीनें लगायी गयी हैं जिससे रेलवे लाइनों पर प्लास्टिक बोतलों के ढेर को कम करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि उपल्ब्ध स्थान को देखते हुए मशीनों की संख्या बढ़ायी जा सकती हैं। इस रेल में 180 अंश तक घूम सकने वाली सीटें, दो कार्यकारी वर्ग के डिब्बों सहित 16 वातानूकूलित डब्बे हैं और ये सेंसर दरवाजों से जुड़े हुए हैं। इस रेलगाड़ी में काफी बड़ी पैंट्री बनायी गयी है।

पीने के पानी के लिए आरओ, आईसक्रीम और स्वागत पेय रखने के लिए एक डीप फ्रीजर, 3 हॉट केस और बोतल ठंडा रखने वाली दो मशीनें लगायी गयी हैं। चालक की सुविधा के लिए बाहर देखने वाले शीशे पर सूरज की किरणों से बचाने वाली स्क्रीन लगायी गयी है।

साथ ही चालक कक्ष में ध्वनि स्तर को कम रखने के लिए बेहतर इन्सुलेशन की व्यवस्था की गयी है। रेल चालक और गार्ड के बीच सीधे संपर्क के लिए फोन की सुविधा दी गयी है। 5 अक्टूबर से यात्रियों के लिए इस रेल की सुविधा प्रारंभ हो जाएगी और मंगलवार को छोड़कर यह रेल पूरे सप्ताह चलेगी। 

टॅग्स :मोदी सरकारवैष्णो देवी मंदिरदिल्लीअमित शाहनरेंद्र मोदीपीयूष गोयलभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां