उत्तरकाशी: स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, बीमार महिला को परिवार ने कंधे पर बैठा कर 12 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 20, 2022 02:03 PM2022-07-20T14:03:19+5:302022-07-20T14:03:19+5:30

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बदहाल स्वास्थय व्यवस्था की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। एक 52 साल की बिमार महिला को उसके परिवार वालों ने कंधे पर बैठाकर 12 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया और अस्पताल पहुंचाया।

Uttarkashi: Women patient taken 12kilometers on wooden stretcher | उत्तरकाशी: स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, बीमार महिला को परिवार ने कंधे पर बैठा कर 12 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाया

उत्तरकाशी: स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, बीमार महिला को परिवार ने कंधे पर बैठा कर 12 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाया

Highlightsशंकुतला देवी के घर से सबसे नजदीकी अस्पताल 12 किलोमीटर दूर है। कई दिनों से बुखार था, परिवार वालों ने कुर्सी पर डंडा बांध उसे स्ट्रेचर की तरह इस्तेमाल करते हुए अस्पताल पहुंचाया।

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। यहां एक 52 साल की  बीमार महिला को उसके परिवार वालों ने कंधे पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। 12 किलोमीटर पैदल सफर कर महिला को उत्तरकाशी के बडियार में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

12 किलोमीटर दूर है अस्पताल 

महिला का नाम शकुंतला देवी है और वो उत्तरकाशी के डिंगाडी गांव की रहने वाली है। शुकंतला देवी को पिछले कई दिनों से बुखार था। जब घरेलू नुस्खे काम नहीं आए तो महिला के परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाने का फैसला लिया जो कि 12 किलोमीटर दूर है। उन्होंने महिला को एक कुर्सी पर बैठाया और कुर्सी  को डंडो के सहारे स्ट्रेचर बनाया । स्ट्रेचर  को कंधे पर रखकर नज़दीकी अस्पताल का सफर तय किया। लेकिन सबसे नजदीकी अस्पताल भी 12 किलोमीटर दूर है। 

बडियार क्षेत्र के गावों में नहीं हैं मूलभूत सुविधा

एक समाज सेवी का कहना है कि हमारे देश को आजाद हुए इतने साल बीत गए। उत्तराखंड अलग राज्य बने 22 साल बीत गए लेकिन बडियार के 8  गावों में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। बता दें कि जिस वक्त देश भर में कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत हुई थी उस वक्त उत्तरकाशी के बडियार में  लोगों को 8 किलोमीटर पैदल चल कर वैक्सीन केंद्रो तक पंहुचना पड़ रहा था।

इससे पहले भी बडियार से कई एसी तस्वीरें सामने आई हैं जो ये बताने के लिए काफी है कि बडियार क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। कई लोगों को तो डंडो के सहारे के अस्पताल पंहुचाया गया है और कुछ ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

Web Title: Uttarkashi: Women patient taken 12kilometers on wooden stretcher

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे