उत्तराखंड : सौंग नदी में किशोर डूबा, शव बरामद
By भाषा | Published: September 3, 2021 12:54 PM2021-09-03T12:54:06+5:302021-09-03T12:54:06+5:30
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में सौंग नदी में 15 वर्षीय एक किशोर नदी में डूब गया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद कर लिया। किशोर की पहचान अमन डिमरी के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि अमन डिमरी बृहस्पतिवार को अपने मित्रों के साथ रायपुर के सोडा सरोडी क्षेत्र में सौंग नदी के पास घूमने गया था जहां पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा और तेज धारा में बह गया। बृहस्पतिवार देर रात तक चले तलाशी अभियान में किशोर का कुछ पता नहीं चलने के बाद शुक्रवार सुबह फिर अभियान चलाया गया जिसमें घटनास्थल से एक किलोमीटर आगे उसका शव बरामद हुआ।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।