Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में 10 साल कांग्रेस और 11 साल भाजपा ने राज किया, अरविंद केजरीवाल बोले-केवल भ्रष्टाचार हुआ...

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 7, 2022 04:37 PM2022-02-07T16:37:16+5:302022-02-07T16:42:17+5:30

Uttarakhand Election 2022: दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम उत्तराखंड को हिंदुओं की अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।

Uttarakhand Election 2022 Arvind Kejriwal attack Congress ruled 10 years and BJP ruled 11 years only corruption  | Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में 10 साल कांग्रेस और 11 साल भाजपा ने राज किया, अरविंद केजरीवाल बोले-केवल भ्रष्टाचार हुआ...

उत्तराखंड में पहली बार ईमानदार सरकार बन सकती है। भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है।

Highlightsपर्यटन को व्यापक रूप से बढ़ावा मिलेगा।उम्मीद है हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Uttarakhand Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हरिद्वार में कहा कि यह एक ऐतिहासिक चुनाव है, जिसमें एक बड़ा बदलाव संभव है। उत्तराखंड में पहली बार ईमानदार सरकार बन सकती है। भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है।

उत्तराखंड में 10 साल कांग्रेस और 11 साल भाजपा ने राज किया। इतने सालों में भ्रष्टाचार को छोड़कर उत्तराखंड के लोगों ने कुछ नहीं देखा। उत्तराखंड की दुर्दशा के लिए ये दोनों पार्टियां ज़िम्मेदार है। मैंने दिल्ली की जनता से कहा है कि अगर में 2025 तक यमुना को साफ नहीं कर पाऊं तो मुझे वोट मत देना। 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों के लिए अयोध्या जी के दर्शन की सुविधा होगी। मुसलमानों को अजमेर शरीफ के दर्शन की सुविधा होगी। हमारे पास दिल्ली में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना है जिसके तहत 40,000 लोगों ने विभिन्न तीर्थों का दौरा किया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज उत्तराखंड के अंदर सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी की है। जब तक किसी बेरोज़गार को नौकरी नहीं मिलती है उसके लिए 5,000 रुपए का बेरोज़गारी भत्ता होगा। 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के खाते में हर महीने 1,000 रुपए डाले जाएंगे।

Web Title: Uttarakhand Election 2022 Arvind Kejriwal attack Congress ruled 10 years and BJP ruled 11 years only corruption 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे