लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत सहित कई मंत्री हुए सेल्फ क्वारंटाइन, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पाए गए हैं कोरोना संक्रमित

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 1, 2020 09:07 IST

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में रविवार (31 मई) को 158 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद कुल आंकडा 907 पर पहुंच गया है। मरने वालों की संख्या 102 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे29 मई को राज्य सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में मु्ख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत और अन्य मंत्रियों के साथ सतपाल महाराज भी शामिल हुए थे। रविवार (31 मई) से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकारी आवास में सेल्फ क्वारंटाइन पर है।

नई दिल्ली:  उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य मंत्री सेल्फ क्वारंटाइन चले गए हैं। रविवार (31 मई) से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकारी आवास में सेल्फ क्वारंटाइन पर है। कैबिनेट मंत्री सतपाल उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के बीच पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उनके परिवार और कर्मी के सदस्यों समेत 22 व्यक्तियों की रविवार को आई जांच रिपोर्ट में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि से हड़कंप मच गया है।

सतपाल महाराज 29 मई को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए थे जिसके बाद उनकी जांच रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल सिंह महाराज का इलाज ऋषिकेश के एम्स में चल रहा है, उनके साथ परिवार के 5 अन्य सदस्य भी अस्पताल में एडमिट कराए गए हैं। 

महाराज की पत्नी अमृता रावत की जांच रिपोर्ट में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद महाराज तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना जांच की गई थी। 

29 मई को राज्य सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में मु्ख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत और अन्य मंत्रियों के साथ सतपाल महाराज भी शामिल हुए थे। वहीं रविवार (31 मई) को मंत्री की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद, ये सभी लोग अब होम क्वारंटाइन में चले गए हैं। 

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 907 पहुंच गया है

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में रविवार (31 मई) को 158 नए मरीज जुड़ गए और पीड़ितों का कुल आंकड़ा 907 पर पहुंच गया । प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, सर्वाधिक 49 नए मरीज देहरादून में सामने आए हैं जबकि नैनीताल में 31,उधम सिंह नगर में 20, अल्मोडा में 18, हरिद्वार में 17, उत्तरकाशी में सात, पौडी गढवाल में छह , चंपावत में चार, टिहरी में तीन, चमोली में दो और रूद्रप्रयाग में एक नया मरीज है।

बुलेटिन के अनुसार, पांच कोविड-19 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 102 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। तीन मरीज राज्य से बाहर चले गये हैं । रविवार को सामने आए ज्यादातर मरीज बाहर से यात्रा कर प्रदेश में आए हैं । इस बीच, प्रदेश सरकार ने रविवार को जिलों से प्राप्त मरीजों के आंकडों के अनुसार 13 में से 11 जिलों को ओरेंज जोन में रखा है जबकि नैनीताल जिले को रेड जोन में जबकि उधमसिंह नगर जिले को ग्रीन जोन में रखा गया है। 

टॅग्स :त्रिवेंद्र सिंह रावतउत्तराखण्डकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां