लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: March 22, 2021 13:48 IST

Open in App

देहरादून, 22 मार्च उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर अपनी कोविड-19 जांच की रिपोर्ट की जानकारी देते हुए बताया कि वह वायरस से संक्रमित पाए गए है, लेकिन उन्हें कोई परेशानी नहीं है और वह ठीक हैं।

वह पृथक-वास में रह रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

रावत ने पिछले कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में आए लोगों से कोरोना वायरस संबंधी जांच कराने का आग्रह भी किया।

रावत ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। चिकित्सकों की निरागनी में हूं और पृथक-वास में रह रहा हूं। आप में से जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं।’’

त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत