उत्तराखंड: देहरादून के गढ़ी कैंट में पुल गिरने से 2 लोगों की मौत, तीन घायल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 28, 2018 09:39 AM2018-12-28T09:39:28+5:302018-12-28T09:39:28+5:30

Uttarakhand: Bridge collapses in Garhi Cantt in Dehradun district, two people dead | उत्तराखंड: देहरादून के गढ़ी कैंट में पुल गिरने से 2 लोगों की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड: देहरादून के गढ़ी कैंट में पुल गिरने से 2 लोगों की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड के देहरादून में पुल गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एएनआई एजेंसी के मुताबिक यह हादसा देहरादून के गढ़ी कैंट में हुआ। बताया जा रहा है कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मौके पर पहुंची प्रशासन ने रेस्क्यू ऑरपरेशन करके अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। 


इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बच्चों से भरा एक स्कूली बस दुर्घटना ग्रस्त हो गया। एएनआई एजेंसी के मुताबिक यह घटना कांगड़ा के लुंज के पास हुआ। इस बचे में कई बच्चे सवार थे। इस घटना में करीब 35 छात्रों घायल हो गए हैं। बता दें कि घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंची। घायल बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसमें 5 बच्चों को हालत गंभीर थे। दरअसल, यह स्कूल बस पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में जा रहा था।

Web Title: Uttarakhand: Bridge collapses in Garhi Cantt in Dehradun district, two people dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे