उत्तराखंडः सीएम के शपथ ग्रहण से पहले नाराजगी दूर करने की कवायद, विधायकों से मिले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से की मुलाकात

By अभिषेक पारीक | Published: July 4, 2021 02:56 PM2021-07-04T14:56:58+5:302021-07-04T15:04:08+5:30

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी है। हालांकि उनके शपथ ग्रहण से पूर्व ही भाजपा में अंदरूनी बवाल मच गया है।

Uttarakhand: BJP state president met MLAs pushkar singh Dhami met former chief ministers | उत्तराखंडः सीएम के शपथ ग्रहण से पहले नाराजगी दूर करने की कवायद, विधायकों से मिले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से की मुलाकात

पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज से भी मुलाकात की।

Highlightsउत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी है। शपथ ग्रहण से पूर्व ही भाजपा में अंदरूनी बवाल मच गया है। चर्चा है कि कुछ विधायक पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाए जाने के खिलाफ हैं। 

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी है। हालांकि उनके शपथ ग्रहण से पूर्व ही भाजपा में अंदरूनी बवाल मच गया है। ऐसी चर्चा है कि कुछ विधायक पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाए जाने के खिलाफ हैं। हालांकि भाजपा इस तरह की किसी बात से इनकार कर रही है, लेकिन बैठकों के लगातार चल रहे दौर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। 

देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के घर पर पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण से पहले बैठकों का दौर लगातार जारी है। यह दौर सुबह 11 बजे से जारी है और लगातार विधायकों की आवाजाही बनी हुई है। धनसिंह रावत, यतीश्वरानंद, बिशन सिंह चुफाल सहित कई नेता आ चुके हैं। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार भी बैठक में मौजूद हैं। 

नाराज सतपाल महाराज से मिले

साथ ही पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज से भी मुलाकात की। धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले से सबसे ज्यादा नाराज सतपाल महाराज ही बताए जा रहे हैं। यही कारण है कि धामी ने उनसे मुलाकात की। साथ ही धामी पूर्व मुख्यमंत्रियों से भी मिलने पहुंचे। धामी पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। 

35 विधायक दिल्ली पहुंचे!

भाजपा विधायक धनसिंह रावत ने जानकारी दी है कि पुष्कर सिंह धामी अकेले ही शपथ ग्रहण करेंगे। इससे पहले, ऐसी भी खबरें आई थीं कि धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से नाराज भाजपा के 35 विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। हालांकि भाजपा विधायकों ने इसे अफवाह बताया है। 

Web Title: Uttarakhand: BJP state president met MLAs pushkar singh Dhami met former chief ministers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे