लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh rain: यूपी में 24 घंटे में 13 की मौत, 75 जिलों में से 45 में अधिक बारिश, श्रावस्ती में टूटे रिकॉर्ड, 65.5 मिमी बारिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2024 21:21 IST

Uttar Pradesh rain: बुलंदशहर, कन्नौज, मैनपुरी, कौशांबी, फिरोजाबाद, प्रतापगढ़, उन्नाव और मैनपुरी जिलों में भी एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में औसतन 18.3 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में 75 जिलों में से 45 में अधिक बारिश दर्ज की गई।सबसे अधिक 65.5 मिमी बारिश श्रावस्ती जिले में दर्ज की गई।

Uttar Pradesh rain: उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गयी। राहत विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राहत आयुक्‍त की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गयी। बयान के अनुसार, शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे से शनिवार शाम साढ़े छह बजे तक फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की डूबने से मौत हो गई। बयान के मुताबिक रायबरेली जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की बारिश से जुड़ी घटना में जान चली गई। बयान में कहा गया कि बुलंदशहर, कन्नौज, मैनपुरी, कौशांबी, फिरोजाबाद, प्रतापगढ़, उन्नाव और मैनपुरी जिलों में भी एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

उत्तर प्रदेश में औसतन 18.3 मिलीमीटर बारिश हुई। राहत विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 75 जिलों में से 45 में अधिक बारिश दर्ज की गई। सभी जिलों में सबसे अधिक 65.5 मिमी बारिश श्रावस्ती जिले में दर्ज की गई। राहत विभाग ने नेपाल की सीमा से लगे जिलों में स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया है।

राज्य के राहत आयुक्त नवीन कुमार ने कहा, "नेपाल में हाल में हुई भारी बारिश को देखते हुए सभी सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी के लिए सतर्क किया गया है। जरूरत के हिसाब से बाढ़ पीएसी/एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई हैं और सभी यूनिट मोर्चा संभालने के लिए तैयार हैं।" 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टउत्तर प्रदेशभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी