लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने छोड़ी पार्टी, तीन दिन में 7वां इस्तीफा

By विनीत कुमार | Updated: January 13, 2022 12:11 IST

उत्तर प्रदेश से लगातार भाजपा के लिए बुरी खबर आ रही है। शिकोहाबाद से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने भी इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पार्टी छोड़ने की बात कहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना नेता बताया।

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में भगदड़ की स्थिति जारी है। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मुकेश वर्मा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य उनके नेता है और वे जो भी फैसला लेंगे, स्वीकार होगा।  

मुकेश वर्मा ने अपने इस्तीफे की चिट्ठी ट्विटर पर भी साझा की और फिर गुरुवार स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे नेता हैं। वे जो भी फैसला लेंगे, हम उसका समर्थन करेंगे। आने वाले दिनों में कई और नेता भी हमारे साथ होंगे।

मुकेश वर्मा ने अपने इस्तीफे की चिट्ठी में भाजपा पर दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को तवज्जो नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने साथ ही लिखा कि प्रदेश सरकार की ओर से दलितों, पिछड़ों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों सहित छोटे-लघु और मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की भी उपेक्षा की गई।

विधायक ने इस पत्र की एक प्रति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी भेजी है। प्रदेश सरकार के पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को और एक अन्य पूर्व मंत्री दारा सिहं चौहान ने बुधवार को इस्तीफा दिया था । ऐसी अटकले लग रही हैं कि यह दोनो मंत्री अपने समर्थक विधायकों के साथ शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं । उनके समर्थकों के बीच ऐसी चर्चा है कि वर्मा भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा का चुनावी मंथन

यूपी से भाजपा के लिए लगातार आ रही बुरी खबरों के बीच गुरुवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी जारी है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार विमर्श किया जाएगा। 

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हिस्सा ले रहे हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीस्वामी प्रसाद मौर्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारतउत्तर प्रदेश राजनीतिः बसपा के बाद कांग्रेस और अब सपा?, 15 फरवरी को अखिलेश यादव के साथ साइकिल दौड़ाएंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी?

भारतउत्तर प्रदेश भाजपा संगठनः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज को मौका?, 2027 चुनाव पर फोकस, आधे से अधिक नए चेहरों फिर से भरोसा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप