उत्तर प्रदेश: आटा चक्की में जोरदार धमाका, 3 की मौत, 6 से ज्यादा घायल

By कोमल बड़ोदेकर | Published: July 12, 2018 08:39 AM2018-07-12T08:39:44+5:302018-07-12T10:58:36+5:30

उत्तर प्रदेश के एटा शहर स्थित एक फ्लोर में मिल ब्लास्ट की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फ्लोर में हुए जोरदार धमाके में तीन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Uttar Pradesh: More Three dead, more than six injured after a blast in a flour mill in Etah | उत्तर प्रदेश: आटा चक्की में जोरदार धमाका, 3 की मौत, 6 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश: आटा चक्की में जोरदार धमाका, 3 की मौत, 6 से ज्यादा घायल

लखनऊ, 12 जुलाई। उत्तर प्रदेश के एटा शहर स्थित एक फ्लोर में मिल ब्लास्ट की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फ्लोर में हुए जोरदार धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल लोगों रेस्क्यू कर को स्थानिय जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। हांलाकि अब तक धमाके के कारणों को पता नहीं चल पाया है।


ताजा अपडेट के मुताबिक, हादसा थाना निधौलीकलां क्षेत्र के झिनवार गांव की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये आटा चक्की ट्रेक्टर की मदद से चलती थी। गेंहू की पिसाई के लिए चक्की के आसपास लोग जमा थे लेकिन पिसाई के दौरान अचानक आटा चक्की में तेज आवाज के साथ जोरदार धमाका हो गया।   

बताया जा रहा है कि, इस धमाके के बाद आसपास खड़े लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। मरने वाले लोगों में एक बच्चा भी शामिल है।

Web Title: Uttar Pradesh: More Three dead, more than six injured after a blast in a flour mill in Etah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे