लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : नाबालिग छात्र पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

By भाषा | Updated: March 1, 2021 09:58 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), एक मार्च चित्रकूट जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्र के सात साल की बच्ची से कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने इस बारे में बताया।

पुलिस सूत्रों ने मामले में दर्ज रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में 12वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने शनिवार को सात साल की बच्ची से कथित रूप से दुष्कर्म किया। परिजनों ने घटना की प्राथमिकी रविवार को दर्ज करवाई, जिसके बाद आरोपी को गांव से पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची ताऊ के घर से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि तभी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला 17 वर्षीय छात्र उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया।

दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी के कब्जे से छूटने के बाद बच्ची अपने घर पहुंची और घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद मामला दर्ज करवाया गया।

बच्ची की चिकित्सकीय जांच करवायी गयी और आरोपी को सोमवार को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत