उत्तर प्रदेशः भूपेंद्र सिंह चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे, 2024 लोकसभा चुनाव पर फोकस

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 25, 2022 02:57 PM2022-08-25T14:57:57+5:302022-08-25T15:06:44+5:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

Uttar Pradesh minister Bhupendra Singh appointed president state party unit Will replace Swatantra Dev Singh | उत्तर प्रदेशः भूपेंद्र सिंह चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे, 2024 लोकसभा चुनाव पर फोकस

चौधरी की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से प्रभावी जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

Highlightsस्वतंत्र देव सिंह को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी।2024 लोकसभा चुनाव पर दांव खेला गया है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे। चौधरी की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से प्रभावी जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। 2024 लोकसभा चुनाव पर दांव खेला गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भूपेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। चौधरी की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से प्रभावी जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के विवादास्पद तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में एक साल तक चले आंदोलन में जाट समुदाय ने अग्रणी भूमिका निभायी थी। चौधरी ने बुधवार को देर शाम भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंत्रिपरिषद में पंचायती राज मंत्री हैं।

चौधरी, प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे। मुख्यमंत्री योगी पूर्वी उत्तर प्रदेश से हैं। ऐसे में भाजपा ने चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर क्षेत्रीय संतुलन भी साधने की कोशिश की है। चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और वह विधान परिषद के सदस्य हैं।

(इनपुट एजेंसी)

Web Title: Uttar Pradesh minister Bhupendra Singh appointed president state party unit Will replace Swatantra Dev Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे